ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / भीम आर्मी ने पटना की सड़कों पर दिखाया अपना दम, खूब लगे 'नरेन्द्र...

भीम आर्मी ने पटना की सड़कों पर दिखाया अपना दम, खूब लगे 'नरेन्द्र मोदी मुर्दाबाद' के नारे

29-Jan-2020 03:41 PM

PATNA : वाम दलों के बुलाए भारत बंद के समर्थन में पटना की सड़कों पर भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी उतरे। अमर आजाद के नेतृत्व में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सीएए-एनआरसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


अमर आजाद के नेतृत्व में सड़क पर उतरे सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्तांओं ने 'नरेन्द्र मोदी मुर्दाबाद' के नारे लगाए। उन्होनें सीएए-एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ भी खूब नारेबाजी की। अमर आजाद ने बताया कि कि सरकार ने काला कानून लागू किया है जिसे देश किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।


बता दें कि वाम दलों के बुलाए भारत बंद के समर्थन में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा अध्यक्ष जीतन राम मांझी और आरएलएसपी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा भी सड़क पर उतरे। वहीं पप्पू यादव ने भी बंद का समर्थन किया। इस बीच पटना में बंद के बीच छिटपुट हिंसा की खबरें भी सामने आयी। भारत बंद को लेकर राजधानी पटना में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारी डाकबंगला चौराहे से हटने को तैयार नहीं हुए। समझाने-बुझाने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक हो गयी।  इसी बीच, एक प्रदर्शनकारी द्वारा पुलिस पर डंडे से वार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग शुरू कर दिया और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया।  इधर, बंद समर्थकों द्वारा राजधानी के अशोक राजपथ स्थित पटना मार्केट की गाड़ियों के शीशे तोड़े जाने की भी सूचना है।