ब्रेकिंग न्यूज़

Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा

Home / news / BIHAR NEWS : भीड़ नियंत्रित करने को लेकर बिहार पुलिस के जवानों को...

BIHAR NEWS : भीड़ नियंत्रित करने को लेकर बिहार पुलिस के जवानों को मिलेगी ट्रेनिंग, अब उपलब्ध रहेगी यह सामग्री

25-Nov-2024 07:17 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार पुलिस के जवान भीड़ प्रबंधन का गुर सीखेंगे। बिहार पुलिस ने राज्य में होने वाले बड़े सामाजिक-राजनीतिक, धार्मिक और खेलकूद के आयोजनों के मद्देनजर भीड़ प्रबंधन को लेकर पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिलाने का फैसला लिया है। यह प्रशिक्षण बिहार विशेष सैन्य पुलिस बल (बी-सैप) के जवानों को दी जाएगी।


 बी-सैप की चयनित इकाईयों को इसके लिए सक्षम बनाया जाएगा। ताकि, उनकी तैनाती बड़े आयोजनों के दौरान की जा सके। इस दिशा में नये सिरे से प्रयास तेज करने की कार्रवाई एडीजी, बी-सैप के स्तर पर शुरू की गयी है। पुलिस मुख्यालय के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भीड़ प्रबंधन को लेकर पहले राज्य में मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे। 


उन्हें अधिक भीड़ वाले इलाकों और आयोजनों में आमलोगों के साथ व्यवहार करने, नियंत्रित करने और बिना किसी बाधा के आयोजन को सफल बनाने की तकनीकी की जानकारी दी जाएगी। इनका पूर्व के प्रशिक्षणों के बाद क्षमतावर्धन किया जाएगा। ये मास्टर ट्रेनर बी-सैप की इकाईयों में जाकर जवानों को प्रशिक्षण देंगे। करीब पांच सौ से एक हजार जवानों को विशेष रूप से प्रशिक्षण देकर तैयार किया जाएगा। 


जानकारी के अनुसार भीड़ नियंत्रण को लेकर बी-सैप के जवानों को तकनीकी साधन वॉकी-टॉकी, विशेष सुरक्षात्मक उपकरण इत्यादि उपलब्ध कराए जाएंगे। भीड़ के बीच सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे जो सूचना तंत्र का काम करेंगे और उच्च अधिकारियों को वस्तुस्थिति की जानकारी देंगे। इसके लिए दूसरे राज्यों में भीड़ नियंत्रण के लिए बेहतर प्रैक्टिसेज का भी अध्ययन कर उन्हें कार्यान्वित किया जाएगा।


गौरतलब हो कि, राज्य में कई बड़े आयोजन साल भर में होते हैं। इनमें गया का पितृपक्ष मेला, सोनपुर मेला, दुर्गापूजा और रावण बध कार्यक्रमों का आयोजन, मुहर्रम और महावीरी जुलूस का आयोजन, विभिन्न खेल महोत्सव, कोसी, राजगीर एवं अन्य सांस्कृतिक महोत्सवों के आयोजन शामिल हैं। इनके अलावा, राजनीतिक दलों की होने वाली बड़ी रैलियां एवं सभाओं का आयोजन भी इनमें शामिल है।