ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

भाई ने ही कर दी अपनी सगी बहन की हत्या, दागी 3 गोलियां, महिला के पति ने बताई पूरी बात

17-Feb-2023 12:04 PM

By First Bihar

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां आज भाई- बहन के प्रेम पर ही सवाल उठना शुरू हो गया है। यहां जिस भाई को बहन का रक्षक माना जाता है उसी ने अपने ही बहन की गोली मारकर हत्या कर दी है। इतना ही नहीं उसने तीन गोली अपनी बहन को दाग दी है। 


मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के कृष्णगढ़ मोड़ के पास की है। जहां एक सगे भाई ने अपने बेटे के साथ मिल कर अपनी सगी बहन की गोली मार कर हत्या कर दी है। इस घटना में मृत बहन की पहचान मुन्नी देवी के रूप में हुई है। मुन्नी देवी को दो गोली सीने में और एक गोली जांघ में लगी है, जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 


वहीं, इस मामले को लेकर मृत महिला के पति लखनलाल मंडल ने बताया है कि उनकी पत्नी पेट्रोल पंप के पास पशुओं को चारा खिला रही थी। तभी उसका सगा भाई गुड्डू कुमार अपने पुत्र बिट्टू के साथ मिल कर उसकी पत्नी को लगातार तीन गोली मारी, दो गोली सीने में लगी और एक जांघ पर लगी। जब तक वो लोग उसे अस्पताल ले गए उसके पहले ही उनकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। 


इधर, इस घटना को लेकर कई तरह की वजहों को बताया जा रहा है, कुछ लोग इस मामले को पैसों की लेन देन से जोड़ रहे है। वहीं मौके पर पहुंचे सुल्तानगंज थानाध्यक्ष प्रियरंजन ने घटना की जानकारी ली और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।जबकि इस घटना को अंजाम देने के बाद बिट्टू मौके से फरार हो गया। जबकि स्थानीय ग्रामीणों के सहायता से मृत महिला के भाई के पकड़ लिया गया है, और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। हांलकि थानाध्यक्ष ने इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की पुष्टी नहीं की है। पुलिस अभी मामले की जांच पड़ताल कर रही है।