ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल बैंक अकाउंट से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 31 सिम और 8 ATM कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल BIHAR NEWS : अब घर बैठे बदलें अपना LPG वितरक, लेट सेवा देने वालों की छुट्टी पक्की! जानिए क्या है सबसे आसान तरीका बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल

Home / news / घटिया परफॉर्मेंस वाले इंजीनियर्स को हटाएगा भवन निर्माण विभाग, 50 पार वालों को...

घटिया परफॉर्मेंस वाले इंजीनियर्स को हटाएगा भवन निर्माण विभाग, 50 पार वालों को रिटायरमेंट देने की तैयारी

04-Jun-2020 06:17 AM

PATNA : इंजीनियर की लापरवाही से परेशान भवन निर्माण विभाग में कार्यशैली में सुधार के लिए अब लापरवाह और परफॉर्मेंस नहीं दिखाने वाले इंजीनियरों को जबरन रिटायरमेंट देने की तैयारी में है। इनमें से ज्यादातर 50 पार के वैसे इंजीनियर हैं जिन की कार्यशैली से विभाग नाखुश है। भवन निर्माण विभाग में इस संबंध में जल्द नीति बनाने का फैसला किया है। 


विभाग ने 1 जून तक ऐसे इंजीनियरों की सूची मांगी थी जो 50 पार कर चुके हैं और उनकी कार्यशैली अच्छी नहीं रही है। विभाग को कुछ जिलों से अब तक के चंद इंजीनियर के नाम मिले हैं। प्रधान सचिव चंचल कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बुधवार को इस मसले पर अधिकारियों के साथ बैठक की हालांकि यह बैठक बेनतीजा निकली लेकिन विभागीय प्रधान सचिव ने इस मामले पर और फीडबैक अधिकारियों से मांगा है। अंतिम रिपोर्ट आने के बाद विभाग लापरवाह और घटिया परफॉर्मेंस करने वाले कनीय अभियंता सहायक अभियंता कार्यपालक अभियंताओं पर फैसला लेगा। 


भवन निर्माण विभाग जिलों से रिपोर्ट आने के बाद इंजीनियरों को हटाने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लेकर जाएगा। हालांकि अभियंता संघ ने विभाग की तरफ से जबरन सेवानिवृत्ति दिए जाने के फैसले पर आपत्ति जताई है। बिहार अभियंत्रण सेवा संघ ने कहा है कि 60 साल से अधिक उम्र वालों को सेवा में संविदा पर रखा जा रहा है और 50 पर इंजिनियर्स को जबरन रिटायर कराने की नीति बनाई जा रही है, यह बेहद दुखद है। सरकार इंजीनियरों के साथ सौतेला व्यवहार बंद नहीं करेगी तो आंदोलन किया जाएगा। उधर विभाग को लगातार फीडबैक मिल रहा है कि परफॉर्मेंस नहीं देने वाले इंजीनियर लगातार बीमारी और अन्य बातों का बहाना बनाकर खुद को काम से अलग रख रहे हैं।