ब्रेकिंग न्यूज़

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा

Home / news / भारतमाला परियोजना से जुड़ी बिहार की ये सड़क, पटना से बेतिया तक के...

भारतमाला परियोजना से जुड़ी बिहार की ये सड़क, पटना से बेतिया तक के नए नेशनल हाईवे का नंबर होगा 139W

04-Dec-2021 10:33 AM

PATNA : पटना से बेतिया तक के नए राष्ट्रीय राजमार्ग का नंबर NH 139 W होगा. केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. पटना (एम्स) के निकट NH-139 से प्रारंभ होकर बाकरपुर, मानिकपुर-साहेबगंज-अरेराज को जोड़ते हुए बेतिया के निकट NH-727 तक जाने वाली सड़क को भारतमाला परियोजना में सम्मिलित कर इसे नये NH-139W के रूप में घोषित कर दिया गया है.


केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार ने इस राजमार्ग के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. इसके अलावा पटना-साहेबगंज खंड के दीघा से शीतलपुर मार्ग पर गंगा नदी पर 5 किमी लंबे पुल के निर्माण को मंत्रालय द्वारा सैद्धांतिक रूप से सहमति दे दी गई है.

news image

बताते चलें कि राज्य की नीतीश सरकार ने पहले से ही बाकरपुर से मानिकपुर, मानिकपुर से साहेबगंज, साहेबगंज से अरेराज तक फोर लेन बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण का काम कर रही है. नया नेशनल हाईवे पटना से बेतिया बाया बाकरपुर, मानिकपुर, साहेबगंज, केसरिया, अरेराज से होकर गुजरेगा. 


नए हाईवे के बन जाने से पटना से बेतिया की दूसरी महज 200 किमी रह जाएगी. जिससे पटना से बेतिया सिर्फ ढाई घंटे (2.5 घंटे) में पूरा किया जा सकेगा. इस मार्ग के फोर लेन चौड़ीकरण हो जाने से पटना से बेतिया के रास्ते बाल्मिकी नगर तक जाना आसान हो जाएगा.