Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
04-Oct-2024 12:29 PM
By First Bihar
MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी जिले से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां भारत-नेपाल बॉर्डर के पास कुछ शराब माफियाओं ने SSB जवानों की पिटाई कर दी है। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि शराब माफिया सीमा सुरक्षा बल के जवान की पिटाई कर रहे हैं। वहां काफी भीड़ नजर आ रही है। यह भारत-नेपाल सीमा के पास पिलर संख्या 346/2 की घटना है। हालांकि, फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
जानकारी के मुताबिक, एसएसबी के जवान बाइक से जा रहे थे तब उन्होंने एक अन्य बाइक पर लदी शराब को देखा था उसे रोका था। मोटरसाइकिल पर बोरी में रखकर शराब ले जाया जा रहा था। इसके बाद कई लोग वहां शराब तस्करों की मदद करने पहुंच गए। इन लोगों ने लाठी-डंडे से एसएसबी जवानों की पिटाई कर दी। दोनों ही जवानों की बुरी तरह से पिटाई की गई है। इस घटना को लेकर कुनवा चैनपुर थाने में शिकायत दर्ज की गई है।
बताया जा रहा है कि, यह दोनों जवान 2 अक्टूबर को अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे थे। एसएसबी के जवानों ने देखा कि बाइक पर दो बोरियों में शराब लेकर कुछ तस्कर भारत की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। जब इन जवानों ने इस तस्कर को रोकने का प्रयास किया तो वो मोटरसाइकिल छोड़ कर गांव की तरफ भागा। इसके बाद शराब तस्करों का गैंग वहां पर लाठी-डंडा लेकर पहुंच गया। इन सभी ने दोनों एसएसबी जवानों की बुरी तरह से पिटाई की गई है।
इधर, यह भी कहा जा रहा है कि एसएसबी के जवानों की पिटाई करने में नेपाल का शराब कारोबारी भी शामिल था और उसके हाथ में भी डंडा था। हालांकि, भारत की तरफ से कुछ ग्रामीणों ने इन जवानों को बचाने में मदद की है। जानकारी के मुताबिक, इस कांड में आधा दर्जन नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआऱ दर्ज की गई है।