ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी

Home / news / भारत के पड़ोसी देश में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर भूकंप...

भारत के पड़ोसी देश में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.2

14-Nov-2023 04:00 PM

By First Bihar

DESK: भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में आज दोपहर 12 बजकर 31 मिनट 10 सेकंड पर भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गयी। भूकंप का केंद्र बिन्दू जमीन से 10 किलोमीटर अंदर कोलंबो से दक्षिण-पूर्व की तरफ था। इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और ही कोई बड़ा नुकसान हुआ है। 


हालांकि कि भूकंप के तेज झटके से लोगों के बीच दहशत का माहौल है। भूकंप का तेज झटका महसूस करने के बाद लोग अपने-अपने घरों और ऑफिस से बाहर निकल गये। श्रीलंका के अधिकारी भूकंपीय गतिविधि के प्रभाव का आकलन करने में लगे हैं। बता दें कि इससे पहले सोमवार की शाम ताजिकिस्तान में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया था। 


ताजिकिस्तान में सोमवार की शाम 5 बजकर 46 मिनट पर यह झटका महसूस किया गया था। भूकंप का केंद्र बिन्दू 194 किलोमीटर की गहराई पर था। वही भारत के पड़ोसी राज्य नेपाल में 3 नवम्बर की रात को 6.4 तीव्रता वाली  भूकंप आई थी जिसने भारी तबाही मचाई थी। पश्चिमी नेपाल के सुदूर पर्वतीय क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके रात के 11 बजकर 47 मिनट पर आया था जिसके कारण करीब 140 लोगों की मौत हो गई थी वही कई लोग घायल हुए थे। 


इस भूकंप का असर काठमांडू समेत आसपास के जिले और पड़ोसी देश भारत की राजधानी नई दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किये गये थे। भारत में इस साल अब तक 32 बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। साल की शुरुआत ही भूकंप से हुई थी। नए साल के पहले दिन दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।