अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
23-Nov-2021 08:27 AM
AURANGABAD: इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है. नक्सलियों ने सोमवार को बिहार के औरंगाबाद में एक मोबाइल टावर को उड़ा दिया. भारत बंद से पहले नक्सलियों ने यहां अपनी धमक दिखाई है. इसके साथ ही पास में स्थित किसान भवन को भी नुकसान पहुंचाया है.
आपको बता दें मंगलवार से नक्सलियों ने 3 दिवसीय भारत बंद का ऐलान किया है. झारखंड में बड़े नक्सली कमांडर प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के खिलाफ नक्सलियों ने ये बंद बुलाया गया है.
इसी दौरान औरंगाबाद जिले के मदनपुर थानाक्षेत्र में अतिनक्सल प्रभावित जुड़ाही गांव के नजदीक मोबाइल टावर को नक्सलियों ने विस्फोट कर उड़ा दिया. बता दें लगभग 50 से 60 की संख्या में आए नक्सलियों ने जुड़ाही गांव को चारों तरफ से घेर लिया उसके बाद गांववालों को चुप रहने की धमकी दी. इसके बाद नक्सलियों ने विस्फोट कर मोबाइल टावर को उड़ा दिया. जाने से पूर्व नक्सलियों ने रास्ते पर एम्बुशिंग भी कर रखी थी.
वहीं माओवादियों ने 23 से 25 नवम्बर तक अपने शीर्षस्थ नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन दा और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के खिलाफ भारत बंद बुलाया है. बंद को असरदार बनाने के लिए नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.