ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / भारत बंद के दौरान सीवान में पत्थरबाजी, प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर मचाया उपद्रव

भारत बंद के दौरान सीवान में पत्थरबाजी, प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर मचाया उपद्रव

29-Jan-2020 02:20 PM

By Chandan Kumar

SIWAN : नागरिकता संशोधन कानून, NRC और NPR के विरोध में बुलाये गए भारत बंद के दौरान बिहार के सीवान में बवाल मच गया है. प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर उत्पात मचाया है. लाठी-डंडे के साथ सड़क पर उतरे उपद्रवियों ने रोड़ेबाजी की है. भारी संख्या में पुलिसबल हालत को काबू करने की कोशिश में जुटे हुए हैं. हिंसक रूप से प्रदशन कर रहे लोगों पर पुलिस नकेल कसने की कोशिश में जुटी हुई है.


सीवान में सड़क पर पत्थरबाजी की गई है. प्रदर्शनकारियों ने जबरन सभी दुकानों को बंद करा दिया है. हाथ में लाठी-डंडे लेकर लोग सीएए, एनआरसी और एनपीआर का विरोध कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी सरकार से नागरिकता संशोधन कानून वापस लेने की मांग कर रहे हैं. बुधवार को इस कानून के खिलाफ भारत बंद का आह्वान किया गया था.


भारत बंद का असर बिहार में भी देखने को मिल रहा है. राजधानी पटना समेत कई जिलों में लोग सड़क पर उतरकर विरोध जता रहे हैं. केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोशित लोग नारेबाजी कर रहे हैं. सीवान पुलिस की ओर से जानकारी मिली है कि फिलहाल रोड़ेबाजी में किसी के भी हताहत की कोई सूचना नहीं है. भारी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया है. एसपी खुद स्थिति को कंट्रोल करने में जुटे हुए हैं.