बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
27-Mar-2020 08:48 AM
DESK : देश में जारी लॉकडाउन के बीच एक भाई ने अपने भाई की जान सिर्फ इसलिए ले ली क्योंकि वो मना करने के बाद भी बार-बार घर से बाहर जा रहा था. मामला महाराष्ट्र के पश्चिमी उपनगरीय कांदिवली की है, जहां अपने ही छोटे भाई की हत्या के आरोप में एक भाई को गिरफ्तार किया गया है.
खबर के मुताबिक कांदिवली के रहने वाले 28 साल के राजेश लक्ष्मी ठाकुर अपने छोटे भाई को लॉकडाउन के दौरान बार-बार बाहर जाने से मना कर रहा था. पर इसके बाद भी उसका छोटा भाई दुर्गेश बाहर निकल जा रहा था. बुधवार रात लॉकडाउन के बारे में बार-बार चेतावनी के बाद भी वह बाहर निकल गया और देर रात वापस लौटा.
दुर्गेश के घर आते ही आरोपी भाई और उसकी पत्नी ने उसपर नाराजगी जाहिर की, जिसके बाद दुर्गेश उनसे उलझ पड़ा. इसी बीच आरोपी भाई ने दुर्गेश पर किसी धारदार चीज से हमला कर दिया. इस हमले में गंभीर रुप से घायल दुर्गेश को इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया.