चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
05-Mar-2021 02:50 PM
PATNA : अपने भाई को मंत्री वाली ट्रीटमेंट दिलवाने वाले लेटेस्ट कैबिनेट के मंत्री मुकेश साहनी अब सवालों से भागते फिर रहे हैं. दरअसल विधानमंडल के दोनों सदनों में आज मंत्री मुकेश साहनी के भाई को उनके विभाग की तरफ से मंत्री वाला ट्रीटमेंट दिए जाने का मामला गरमाया रहा. इस मामले पर विपक्ष ने मंत्री मुकेश सहनी की इस्तीफे की मांग करते हुए जबरदस्त हंगामा किया. बवाल इतना बढ़ गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधानसभा में सफाई देनी पड़ी.
मंत्री के भाई को वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने के मसले पर जब दोनों सदनों में हंगामा हो रहा था तो खुद मुकेश सहनी वहां मौजूद नहीं थे. विभाग के कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण मुकेश सहनी सदन से बाहर थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले पर बेहद आश्चर्य जताते हुए कहा कि वह रिपोर्ट तलब कर रहे हैं.
विभाग के कार्यक्रम के दौरान मुकेश सहनी से जब मीडिया ने इस बाबत सवाल किया तो वह वहां से भाग खड़े हुए. विधानसभा पहुंचे तब भी मंत्री मुकेश सहनी से इस मामले में सवाल किया गया लेकिन बिना किसी सवाल का जवाब दिए मंत्री सदन की ओर अंदर जा पहुंचे. हालांकि जब मीडिया ने बार-बार सवाल किया तो पलट कर उन्होंने मीडिया को ही चुनौती दे डाली. मुकेश सहनी ने मीडिया को कहा कि देखेंगे किसमें कितना है दम.