मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
27-May-2023 09:50 PM
By AJIT
BHAGALPUR: भागलपुर रेलवे स्टेशन से एक फर्जी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। जो स्टेशन परिसर में वर्दी पहनकर घुमता था और यात्रियों से टिकट चेकिंग के नाम पर पैसे वसूलता था। पैसे नहीं देने पर वह लोगों को धमकी दे रहा था इस बात की शिकायत कुछ लोगों ने आरपीएफ से कर दी।
फिर क्या था आरपीएफ ने इस फर्जी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। जिस वक्त इसकी गिरफ्तारी हुई उस समय भी वो वर्दी में था और खाकी का रौब दिखाकर लोगों से पैसे वसूल रहा था। प्लेटफार्म नंबर दो से आरपीएफ ने उसे पकड़ा तब उसने अपना परिचय देते हुए कहा कि वो बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल है और पुलिस लाइन में तैनात है। लेकिन जब उसके आईडी और आधारकार्ड की जांच की गयी तब दोनों में नाम और पता अलग पाया गया।
बरामद आधार कार्ड के अनुसार उसकी पहचान भागलपुर के बैजनी मकसापुर निवासी हीरो तांती के पुत्र बबलू तांती के रूप में हुई। आधार कार्ड में उसका जन्मतिथि 11 जुलाई 1989 था। जबकि आईडी कार्ड में भागलपुर के जगदीशपुर खुटाना निवासी दीपक यादव के 24 वर्षीय बेटे बबलू कुमार के रूप में उसकी पहचान की गयी। आईडी में उसका जन्मतिथि एक जनवरी 1999 और पदस्थापन की तिथि 10 जुलाई 2021 लिखा हुआ है।
उसके आईडी और आधारकार्ड में जो डिटेल मिला आरपीएफ को इसमें शक हुआ। आरपीएफ ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया। जब उससे पूछताछ की गयी तो उसका जवाब भी संतोषजनक नहीं मिला। जिसके बाद उसे पुलिस लाइन लाया गया। जहां पता चला कि वो पुलिस लाइन का सिपाही नहीं है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। उसने जो वर्दी पहनी थी उसे भी जब्त किया गया है।