ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: थाना के मंदिर में प्रेमी जोड़े की हुई शादी, पुलिसकर्मी बने बाराती Patna Womens College : आपको भी लेना है PWC में एडमिशन तो जल्द करें अप्लाई, जानिए कोर्स डिटेल्स और लास्ट डेट Bihar news : बिहार में नहीं थम रहा हर्ष फायरिंग ! शादी समारोह में फायरिंग, गोली लगने से युवक की हत्या; मातम में बदला ख़ुशी का माहौल Bihar Assembly : विधानसभा पास लगी इनोवा से 3280 बोतल नशीली कफ सिरप बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार Pappu Yadav arrest : IGIMS से PMCH शिफ्ट हुए गिरफ्तार पप्पू यादव, जानिए अब क्या होगी पुलिस कार्रवाई और सांसद के पास क्या हैं कानूनी विकल्प? ITBP jawan assault case : वर्दी की आड़ में दबंगई! ITBP जवान पर युवक से जानलेवा मारपीट का आरोप, थाने के रवैये पर भी उठे सवाल TRE 4 Vacancy : TRE -4 में सिर्फ इस सब्जेक्ट के स्टूडेंट ही भर सकेंगे फॉर्म; इन लोगों को लग सकता है बड़ा झटका; पढ़िए शिक्षा विभाग का नया अपडेट Bihar Dairy Industry : बिहार के हर पंचायत में खुलेगा सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र, CM नीतीश कुमार आदेश; यह सुविधा भी होगी शुरू DCLR office bribe demand : DCLR ऑफिस में ‘केस नंबर’ के नाम पर रिश्वत की डिमांड, VIDEO वायरल होते ही DM का बड़ा एक्शन Vigilance Bureau Raid : असिस्टेंट डायरेक्टर परमजय सिंह के घर से 15 लाख कैश बरामद, जांच में खुल सकते हैं बड़े राज; नियोजन भवन की पार्किंग में रिश्वत लेते हुए हैं अरेस्ट

भागलपुर: रेमडेसिविर की कालाबाजारी के आरोप में हॉस्पिटल का मैनेजर और दलाल गिरफ्तार, कोरोना मरीज की मौत के नाम पर कर रहा था कालाबाजारी

भागलपुर: रेमडेसिविर की कालाबाजारी के आरोप में हॉस्पिटल का मैनेजर और दलाल गिरफ्तार, कोरोना मरीज की मौत के नाम पर कर रहा था कालाबाजारी

07-May-2021 10:25 AM

By Shushil

BHAGALPUR: कोरोना मरीज की मौत के नाम पर रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के आरोप में हॉस्पिटल के मैनेजर और दलाल को गिरफ्तार किया गया। जबकि एक दलाल मौके से फरार हो गया। भागलपुर के बरारी स्थित पल्स हॉस्पिटल में मर चुके कोरोना मरीज के नाम पर रेमडेसिविर का इंजेक्शन लेने पहुंचे दलाल को गिरफ्तार किया गया। ड्रग विभाग व कोतवाली पुलिस ने हॉस्पिटल में छापेमारी की। हॉस्पिटल मैनेजर ने पूछताछ के दौरान रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी की बात  स्वीकारी। 


हॉस्पिटल के मैनेजर ने बताया कि उसने ही पिंटू ठाकुर को रेमडेसिविर लेने के लिए भेजा था। इसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। एक अन्य दलाल अब भी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 


एएसपी पूरन झा ने बताया कि एक व्यक्ति मृत के नाम की पर्ची पर इंजेक्शन ले रहा था। पूछताछ में उसने इसमें पल्स के स्टाफ की संलिप्तता की बात कही। मौत के बाद रेमडेसिविर का उठाव करना गैरकानूनी है। जांच में प्रथम दृष्ट्या गिरफ्तार पिंटू ठाकुर व पल्स हॉस्पिटल के मैनेजर राहुल राज व एक अन्य दलाल आलम की संलिप्तता मिली है। पल्स हॉस्पिटल के मैनेजर राहुल राज द्वारा दलाल को भेजे जाने की बात स्वीकार करने के बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


दरअसल बरारी थाना क्षेत्र स्थित पल्स हॉस्पिटल में बाँका निवासी कोरोना संक्रमित एक शख्स की इलाज चल रहा था।अस्पताल मैनेजर ने उस मरीज के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर रेमडेसीवीर के लिए अप्लाई किया था। इस बीच गुरुवार शाम 3 बजे बाँका के मरीज की मौत हो गयी। इधर  राज्य सरकार के पोर्टल से  मंजूरी मिलने के बाद राहुल राज ने दलाल पिंटू को इंजेक्शन लेने के लिए अधिकृत मुकुल ट्रेडर्स भेजा।


जब मुकुल ट्रेडर्स के व्यवस्थापक को पिंटू पर शक हुआ तो उसने ड्रग विभाग व कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने पिंटू को गिरफ्तार कर लिया और थाने लाकर पूछताछ करने लगी। पूछताछ में उसने अपनी गलती कबूली और पल्स अस्पताल के मैनेजर राहुल के बारे में पुलिस को बताया जिसके बाद सिटी एएसपी पूरण झा के नेतृत्व में ड्रग विभाग के इंस्पेक्टर दयानन्द प्रसाद,  बरारी व कोतवाली थाना पुलिस पल्स अस्पताल पहुँची और मैनेजर को गिरफ्तार कर कोतवाली थाना ले आयी। देर रात पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज किया है। 


ड्रग विभाग के इंस्पेक्टर दयानन्द प्रसाद ने बताया कि रेमडेसीवीर की कालाबाजारी होती कि इससे पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये मृत व्यक्ति के नाम पर इंजेक्शन लेकर बाजार में ऊंची कीमतों पर बेचने वाले थे इससे पहले इन दोनों को कर लिया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पल्स अस्पताल में कोरोना के मरीज भर्ती हैं इसलिए फिलहाल अस्पताल को सील नही किया गया है।