ब्रेकिंग न्यूज़

Howrah Vande Bharat delay : रेल यात्री ध्यान दें! गया–कोडरमा रेलखंड पर निर्माण कार्य से वंदे भारत समेत कई ट्रेनें 15 दिनों तक रहेंगी प्रभावित, देखें नया टाइम टेबल Bihar Khasmahal Land News : खासमहाल जमीन पर सरकार सख्त, रद्द होगी इन 12 जिलों में बंदोबस्ती; पढ़िए क्या है वजह NEET student death case : पटना NEET छात्रा मौत केस: 10 और लोगों का होगा DNA टेस्ट, CBI जांच की तैयारी तेज; हॉस्टल सुरक्षा पर सख्ती Bhojpur rail project : बिहार में इस रेलखंड का होगा दोहरीकरण, इन शहरों को मिलेगी नई रफ़्तार; जानिए क्या है ख़ास Bihar Assembly : बिहार विधान मंडल में आज भी हंगामे के आसार, महिला सुरक्षा और अपराध पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Bihar bus accident : बिहार में भीषण सड़क हादसा: बस-कार की जोरदार टक्कर में दो की मौत, गैस कटर से निकाले गए शव मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: दो लाख तक की मदद के लिए महिलाओं को देने होंगे हज़ारों रुपए, आसान भाषा में समझें पूरा नियम Bihar MDM Scheme : अब नहीं होगी वेतन की टेंशन! स्कूलों में काम करने वाले इनलोगों को अब इस तरह से मिलेगी हर सूचना; बैंक के चक्कर खत्म school staff action : 11 फरवरी को बिहार के स्कूलों में सभी कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य, वरना चली जाएगी नौकरी; डायरेक्टर ने जारी किया आदेश Bihar Job Camp 2026 : बिहार में 10-25 फरवरी तक मेगा भर्ती, 150 पदों पर ऑन-स्पॉट चयन; आप भी इस तरह कर सकते हैं अप्लाई

भागलपुर में रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने की बमबाजी, जान से मारने की दी धमकी

भागलपुर में रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने की बमबाजी, जान से मारने की दी धमकी

10-Aug-2019 12:15 PM

By 13

BHAGALPUR: भागलपुर में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक घर पर बमबाजी की है. मामला भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र के मुगलपुरा की है. बताया जा रहा है कि बड़ी मस्जिद के पास रहने वाले इसराइल के बेटे को अपराधियों ने देर शाम किडनैप कर लिया. छोटू और अरशद नाम के बदमाशों ने फिरौती के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग की. वहीं गांव के लोग बंधक बनाए गए युवक की खोजबीन की साथ ही एक घर से उसे मुक्त करा लिया. वहीं फिरौती की रकम नहीं देने पर आज सुबह अपराधियों ने पीड़ित के घर पहुंचकर ताबड़तोड़ बमबाजी की साथ ही परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. भागलपुर से सुशील की रिपोर्ट