ब्रेकिंग न्यूज़

अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Home / news / Bhagalpur News: गंगा नदी में नाव पलटी, हादसे के बाद युवती लापता; बाकी...

Bhagalpur News: गंगा नदी में नाव पलटी, हादसे के बाद युवती लापता; बाकी ने ऐसे बचाई जान

14-Oct-2024 03:08 PM

By First Bihar

BHAGALPUR: बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां गंगा नदी मे एक नाव हादसे की शिकार हो गई है। नाव सवार लोग गंगा के उस पार खेती के लिए जा रहे थे, तभी नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में नाव सवार अन्य लोगों ने तो तैर कर अपनी जान बचा ली लेकिन हादसे के बाद से एक युवती लापता हो गई है। इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के केलाबारी के पास यह हादसा हुआ है।


गंगा में लापता हुई किशोरी की पहचान केलाबारी निवाली वकील मंडल की बेटी सपना कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह कुछ लोग छोटी नाव पर सवार होकर खेती के लिए गंगा के उस पार जा रहे थे। नाव पर 6 लोग सवार थे, तभी नाव अनियंत्रित हो गई और गंगा में पलट गई। हादसे के बाद लोग जान बचाने की जदोजेहद में जुट गए।


किसी तरह से पांच लोग तैरकर नदी से बाहर निकल आए लेकिन सपना कुमारी लापता हो गई। नाव सवार लोगों ने बताया कि सपना परवल की लत्ती लाने के लिए उन लोगों के साथ नाव पर सवार होकर खेत जा रही थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया है।


ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम गोताखोरों की मदद से लापता किशोरी को तलाश कर रही है। अभी तक शव नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश है। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि भागलपुर में पिछले दो दिनों के भीतर गंगा में डूबने से कई लोगों की जान जा चुकी है।