Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
01-Jan-2022 08:28 AM
By SUSHIL
BHAGALPUR : भागलपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां नए साल मनाने निकले तीन दोस्तों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. घटना के बाबत बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त मिलकर देर रात पुराने साल को बाय बाय और न्यू साल की जश्न मनाने के लिए बाइक से निकले थे.
भागलपुर दुमका मुख्य सड़क मार्ग के टीओपी थाना क्षेत्र के पिस्ता चोक के समीप रात करीब एक बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीनों दोस्तो की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक तीनों दोस्तों की पहचान स्नोखर थाना क्षेत्र के निवासी सहदेव महतो के 21 वर्षीय पुत्र मोनू महतो के रूप में हुई है.
दूसरे मृतक दोस्त की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र कुंडी जमगांव के निवासी मो. रसीद आलम के 20 वर्षीय पुत्र मसूद आलम के रूप में हुई है. तीसरे युवक की पहचान रसूलपुर थाना क्षेत्र के सौर कुरमा के निवासी मो. फिरोज 22 वर्षीय पुत्र मो. इमरोज के रूप में हुई है.
घटना के बाद जब घर शव पहुंचा तो परिवार वालों में कोहराम मच गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर टीओपी थानाध्यक्ष विश्व बंधु दलबल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की करवाई में जुट गई है.