BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
24-Sep-2021 08:28 AM
By SUSHIL
BHAGALPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के भागलपुर जिले से सामने आ रही है जहां दो पक्षों के विवाद में जमकर मारपीट हुई. इस मारपीट में अपराधियों ने गांव के एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. वहीं, दो लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट में शामिल आधा दर्जन अपराधियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.
घटना भागलपुर के लोदीपुर थानाक्षेत्र स्थित बसंतपुर गांव की है. मृतक की पहचान शंकर दास के 18 वर्षीय बेटे मनीष के रूप में की गई है. मामले की जानकारी देते हुए मृतक की मां गीता देवी ने बताया कि गांव में लगे नल से पानी को लेकर एतवारी यादव के बेटों से अक्सर विवाद होता था. कई बार आपसी झड़प भी हुई, इसकी लिखित शिकायत भी लोदीपुर थाने को दी गयी थी. लेकिन मामले पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया.
गीता देवी ने बताया कि इसी विवाद की भेंट उनका 18 वर्षीय पुत्र मनीष चढ़ गया, जो सेंट्रिंग के काम से वापस लौट रहा था. इसी बीच आधा दर्जन लोगों ने घेरकर उसके बेटे को पहले तो लाठी-डंडे से पीटा. जब वह भागने लगा तो उसके पांव में गोली मार दी और चाकू से गोदकर उसकी जान ले ली.
मामले में पीड़ित पक्ष ने आधा दर्जन लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी है. सूचना मिलने पर लोदीपुर और बायपास थाने की पुलिस के साथ इंस्पेक्टर अमरनाथ और विधि व्यवस्था डीएसपी डॉ. गौरव ने मौके पर पहुंचकर घटना में शामिल मुख्य आरोपी चाचा-भतीजा छोटू दास और राहुल दास के साथ आधा दर्जन आरोपियों को अपनी हिरासत में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया.
विधि व्यवस्था डीएसपी ने घटनाक्षेत्र का जायजा लिया और शांति व्यवस्था बिगड़े नहीं, इसे लेकर कई पुलिसकर्मियों को मौके पर ही तैनात कर दिया. उन्होंने पीड़ित पक्षों को लिखित शिकायत देने के लिए कहा और जल्द आरोपियों को सजा दिलाने की बात भी कही.