ब्रेकिंग न्यूज़

“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम

Home / news / भागलपुर में शिक्षक के घर बमबाजी और फायरिंग, नशे में धुत अपराधियों ने...

भागलपुर में शिक्षक के घर बमबाजी और फायरिंग, नशे में धुत अपराधियों ने मचाया कोहराम

18-May-2020 08:26 AM

By SUSHIL KUMAR

BHAGALPUR : भागलपुर में अपराधी बेखौफ दिख रहे हैं। लॉकडाउन के बीच पुलिस के सुरक्षा के तमाम दावे भी टूटते दिख रहे हैं। घर के पास गाली-गलौज के करने से मना करने पर नशे में घुत अपराधी शिक्षक के घर पर चढ़ गये और बमबाजी और फायरिंग की। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 


भागलपुर में देर रात अपराधियों ने एक शिक्षक के घर पर  जमकर उत्पात मचाया, अपराधियों ने बमबाजी और फायरिंग की।  वारदात में आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। घटना के बाबत बताया जा रहा है कि जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के मधुसूदनपुर गांव के निवासी शिक्षक हिमांशु शेखर मिश्रा बताया कि देर रात अपराधी फणीकांत झा ने  शराब के नशे में धुत होकर घर के बाहर भद्दी भद्दी गली दे रहा था।  जब परिवार वालों ने विरोध किया कि गाली गलौज घर के पास नही करे तो अपराधियों ने घर मे घुसकर हथियार तान दिया।


अपराधियों ने सभी को गोली मारने की धमकी दी और कुछ ही मिनट में अपराधियों ने मिलकर गोलीबारी और बमबाजी शुरू कर दी।वारदात में जयकांत मिश्रा, सुनैना देवी, सुधांशु शेखर मिश्रा  समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये।घटना की सूचना मिलते ही मधुसूदनपुर थाना और सिटी डीएसिपी समेत तीन थाना की पुलिस पहुंचकर अपराधी फणिकांत झा औऱ सन्टी झा को गिरफ्तार कर लिया है घटना स्थल से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है