ब्रेकिंग न्यूज़

Patna LPG Crisis : पटना में LPG सिलेंडर को लेकर बवाल: घंटों लाइन में खड़े रहे लोग, नहीं मिला गैस तो सड़क जाम कर किया प्रदर्शन पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर का AI से तस्वीर बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर का AI से तस्वीर बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी! दो दिनों बाद पेड़ से लटका मिला पांच बच्चों के पिता का शव, इलाके में हडकंप BIHAR NEWS : पहली नहीं, दूसरी पसंद भी तय करेगी जीत! बिहार राज्यसभा चुनाव में दिलचस्प वोटिंग रूल से बढ़ा सस्पेंस, पढ़िए आखिर क्यों 5वीं सीट पर चल रही माथापच्ची नेपाल से भारत लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत नेपाल से भारत लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत Bihar Crime News: पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचे युवक की हत्या, बदमाश ने बैक टू बैक दागी तीन गोलियां

भागलपुर : 20 अर्द्ध निर्मित देशी पिस्टल के साथ दो हथियार तस्कर गिरफ्तार

27-Jan-2021 09:55 AM

By SUSHIL KUMAR

BHAGALPUR : भागलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नवगछिया के जीरोमाइल से 20 पिस्टल के साथ दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है. 

गिरफ्तार तस्कर की पहचान बेगुसराय  के पटेल चौक निवासी सोनू आलम और मुंगेर के कटरिया मुरली पट्टी निवासी अरविंद कुमार के रुप में की गई है. गिरफ्तार किए गए दोनों तस्करों के पास से पुलिस ने 20 पीस अर्धनिर्मित पिस्टल, 20 पीस बैरल (7.65 एमएम), .315 बोर की चार जिंदा कारतूस समेत 20 हजार नकद और एक स्मार्ट फोन बरामद किया है. 

इस बारे में  नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने  बताया कि बरामद किए गए पिस्तौल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है. बस फिनिशिंग बाकी है. पुलिस की पूछताछ में दोनों तस्करों ने बताया कि पिस्टल मुंगेर से बेगूसराय लाया गया था उसके बाद उन्हें इसे नवगछिया पहुंचाना था. फिर यहां से भी पिस्टलों को दूसरे तस्करों द्वारा दूसरे राज्य में भेजा जाना था. 

 एसपी ने कहा कि दोनों से पूछताछ के जरिये हथियारों के एक बड़े अंतराज्यीय सिंडिकेट की जानकारी मिली है, जिसके सदस्य नवगछिया में भी हैं. हथियार की तस्करी में कई लोगों के शामिल होने की बात सामने आयी है. जिसमें कुछ ऐसे भी हैं जो कई कांडों में वांछित भी रहे हैं. जल्द ही इन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा.