ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / निर्वस्त्र कर महिला की पिटाई, बदमाशों ने बेरहमी से पीटा

निर्वस्त्र कर महिला की पिटाई, बदमाशों ने बेरहमी से पीटा

20-Mar-2020 04:15 PM

BHAGALPUR : बिहार में इन दिनों महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं. ताजा मामला भागलपुर जिले का है. जहां एक महिला को निर्वस्त्र कर पिटाई करने का मामला सामने आया है. मामूली सी बातपर उपजे विवाद को लेकर बदमाशों ने एक महिला को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा है. घटना सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात भागलपुर जिले के सुलतानगंज महेशी इलाके की है. जहां एक महिला को निर्वस्त्र कर बेरहमी के साथ मारपीट किया गया है. रास्ते विवाद को लेकर 2 पक्षों में मारपीट हुई है. जिसमें दूसरे पक्ष के लोग घर में घुसकर महिला समेत पूरे घरवालों की बेरहमी के साथ पिटाई की है. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने महिला को निर्वस्त्र कर पीटा है. घायल महिला का सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल में इलाज होने के बाद उसे मायागंज भागलपुर फिलहाल रेफर कर दिया गया है. 


आरोप है कि वारदात के बाद जब पीड़ित परिवार थाने पहुंचा तो वहां एफआईआर भी दर्ज नहीं किया गया. मामला 2 दिन पूर्व का है. पीड़ित महिला के परिजनों ने बताया कि इस बेरहमी के मारपीट के बाद भी पुलिस की ओर से कोई ठोस कर्रवाई नहीं किया गया. जिससे कि अभी तक हम लोग डरे सहमे रहने को विवश हैं.