ब्रेकिंग न्यूज़

EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / भागलपुर में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

भागलपुर में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

11-Dec-2022 01:54 PM

By AJIT

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां भीषण अगलगी की घटना में लाखों के नुकसान की बात सामने आई है। बताया जाता है कि कॉस्मेटिक दुकानदार जिस किराए के मकान में रहता था उसमें आग लगी थी। फायर बिग्रेड के कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिस कमरे में दुकानदार रहता था उसमें उसने पर्फ्यूम रखा हुआ था। जिसकी वजह से आग ने भयावह रूप ले लिया। देखते ही देखते घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।


मिली जानकारी के अनुसार गोलाघाट निवासी रंजन रूंगटा के मकान में मनीष तुलस्यिान रहते थे। आज सुबह में अचानक घर में आग लग गई। आग की लपटे कॉस्मेटिक गोदाम तक पहुंच गयी। जिससे आग ने भयवाह रूप ले लिया। कॉस्मेटिक दुकानदार मनीष ने बताया कि अगलगी की इस घटना में करीब 20 लाख का नुकसान हुआ है।


भागलपुर के ततारपुर थाना क्षेत्र के गोलाघाट चौक के पास एक मकान में लगी भीषण आग से अफरा-तफरी मच गयी। अगलगी का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के देखते हुए मनीष अपने परिवार के साथ किसी तरह बाहर निकल गये। गोलाघाट निवासी रंजन रूटगा के मकान में मनीष तीन साल से किराये पर रह रहे हैं। 


मनीष की माने तो रविवार की सुबह करीब सवा नौ बजे कमरे में शार्ट सर्किट होने के बाद आग लगी। आग लगने के बाद उन्होंने किसी तरह परिवार को बाहर निकाला और किचेन में रखे गैस सिलेंडर को भी बाहर फेंका। धीरे-धीरे आग की लपटे तेज होने लगी। मकान में रखे पर्फ्यूम तक आग पहुंच गयी जिसके कारण आग ने भयावह रूप अख्तियार कर लिया। आग के चपेट में आते ही तेज आवाज के साथ पर्फ्यूम फटने लगा। पर्फ्यूम से निकलने वाले केमिकल के संपर्क में आने के बाद आग की लपटे और तेज हो गयी। भीषण अगलगी को देख आस-पास के लोग भी हैरान रह गये। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।