ब्रेकिंग न्यूज़

“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम

Home / news / भागलपुर में चुनावी जनसभा को सीएम नीतीश ने किया संबोधित, बोले- 7 निश्चय...

भागलपुर में चुनावी जनसभा को सीएम नीतीश ने किया संबोधित, बोले- 7 निश्चय योजना से बिहार में विकास हुआ

14-Oct-2020 06:32 PM

By SUSHIL KUMAR

BHAGALPUR :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार तेज हो गया है. सीएम नीतीश ने आज से चुनावी जनसभा की शुरुआत कर दी है. मुख्यमंत्री ने आज भागलपुर जिले में भी चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने लोगों को अपने 15 साल के कार्यों के बारे में बताया. 


भागलपुर जिले के सुलतनगंज विधानसभा में कहररिया पंचायत के उच्च विद्यालय  मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए के उम्मीदवार प्रो. डॉ .ललित नारायण मंडल के पक्ष में आयोजित जनसभा में वोट मांगा.  इस दौरान मुख्यमंत्री नितिश कुमार सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए सरकार के द्वारा 15 सालों में बिहार में काफी विकास किया गया. सीएम ने एनडीए सरकार की महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना के बारे में लोगों को बताया.


उन्होंने एनडीए प्रत्याशी प्रो.डा. ललित नरायण मंडल को माला पहनाकर इन्हें जीताने की अपील जनता से की. इस मौके पर जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष अशौक चौधरी, पुर्व सासंद कहाकंशा प्रविण,निर्वतमान विधायक सुबोध राय,जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, प्रखंण्ड अध्यक्ष अमित कुमार, मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुमार ने भी सभा को सम्बोधित किये. जन सभा मे महिलाओं की भारी भीड देखी गई.


मुख्यमंत्री के पहुंचते ही समाजिक दुरी का अनुपालन न करते हुए भीड़ एक जगह एक्रित हो गई. कड़ी धुप रहने के बाबजुद भी भीड एक्रित होकर मुख्यमंत्री नितिश कुमार भाषण सुनते रही.