ब्रेकिंग न्यूज़

“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम

Home / news / तीसरे की एंट्री के बाद गर्लफ्रेंड ने नंबर किया ब्‍लॉक तो प्रेमी ने...

तीसरे की एंट्री के बाद गर्लफ्रेंड ने नंबर किया ब्‍लॉक तो प्रेमी ने दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- तुम्हारे लिए जा रहे हैं..

29-Sep-2020 02:19 PM

BHAGALPUR : भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के सुरखीकल मजार रोड के तिवारी निवास में एक प्लस टू के स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया. मामले का पता तब चला जब पड़ोस के कमरे में रहने वाले लोगों ने दरवाजा नहीं खोलने पर मकान मालिक को सूचना दी.  मकान मालिक ने जब कमरे के दरवाजे को धक्का दिया तो छिटकनी खुल गई और अंदर छात्र का शव फंखे से लटका था. नीचे प्लास्टिक की कुर्सी गिरी थी. जिसके बाद मृतक के परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई.  

बरारी पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे के अंदर से सुसाइड नोट बरामद किया है. वहीं  निशांत के पिता आने के बाद उसका शव फंदे से उतारा गया.  जिसके बाद उसके शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि निशांत ने 19 सितंबर को ही पढ़ाई करने के लिए कमरा किराया पर लिया था. वह अक्सर घऱ लेट लौटता था. सोमवार की रात भी वह 11.30 बजे घर लौटा और बगल के कमरे में रहने वाले दोस्त के मोबाइल से किसी से बहुत देर तक बात की. उसके पास भी फोन था पर तीन दिन से उसका फोन दोस्तों ने नहीं देखा था. एक घंटे तक बात करने के बाद वह12.30 बजे अपने कमरे में चला गया फिर सुबह फंदे पर लटका पाया. दोस्तों ने बताया कि जब घऱ लौटा था तो असामान्य था.

वह अपनी मम्मी का फोन रिसीव नहीं कर रहा था. जिसके बाद दोस्त अगले दिन उसका दरवाजा खुलवाने गए थे. दोस्तों ने बताया कि गर्लफ्रेंड शुभी ने उसका नंबर कर दिया था ब्लाक, जिससे वह काफी परेशान था. लेकिन वह दोस्तों से ज्यादा मतलब नहीं रखता था और शुभी के बारे में कुछ नहीं बताता था. निशांत के पिता उमाकांत सिंह एनटीपीसी कहलगांव में इंजीनियर पद पर तैनात हैं. मौसी कंचन एसएसपी कार्यालय के हिंदी शाखा में तैनात है. वे लोग कहलगांव टोला पीरपैंती के मूल निवासी है. निशांत को पढ़ाई करने के लिए भागलपुर भेजा था.  

उसके कमरे में पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने मम्मी को भी सॉरी कहा है. उसने अपनी प्रेमिका शुभी को संबोधित करते हुए कहा है कि शुभी तुम तो हमको पूरा भूल गई हो. आज एक लड़का के चक्कर में फंस गई तो हमें छोड़ ही दी हो. हम बोल रहे थे ना कि हम कुछ भी कर सकते हैं तुम्हारे लिए. बस तुम अपनी लाइफ में खुश रहो. हम आज खुदकुशी कर रहे हैं. अगर ये लेटर तुमको मिल जाता है तो अच्छी बात है. वरना कोई बात नहीं. फोन भी नहीं है मेरे पास...