EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
18-Apr-2023 08:05 AM
By First Bihar
BHAGALPUR: बिहार में आए दिन शरारती तत्व के नए-नए कारनामे निकलकर सामने आते रहते हैं। लगभग 1 महीने पहले ही पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 10 पर गंदी वीडियो चलने का अभी मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि अब भागलपुर रेलवे स्टेशन से कुछ ऐसा ही मामला निकल कर सामने आया है।
दरअसल,रेलवे स्टेशन के निकट अंबेडकर चौक के समीप लगे डिस्प्ले बोर्ड पर सोमवार की देर रात अचानक वेश्यावृत्ति का विज्ञापन चलने की खबर से हड़कंप मच गया। काफी बिजी चौराहा होने की वजह से यहां हमेशा लोगों की भीड़ रहती है। ऐसे में डिस्प्ले बोर्ड पर चल रहे इस अश्लील विज्ञापन को देख वहां बड़ी संख्या में लोग जुट गए। कुछ लोग डिस्प्ले बोर्ड का वीडियो भी बनाने लगे। थोड़ी ही देर में शहर में यह बात आग की तरह फैल गई।
वहीं, इस घटना सूचना मिलने पर आनन-फानन आलाधिकारी पहुंचे और डिस्प्ले बोर्ड को उतरवा दिया। डिस्प्ले बोर्ड का संचालन जीवन जागृति सोसायटी के जिम्मे था। संस्था की ओर से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि, जांच में पता चला कि नगर निगम ने अंबेडकर चौक के सुंदरीकरण की जिम्मेदारी जीवन जागृति सोसाइटी को दी है। सोसाइटी ने चौराहे पर डिस्प्ले बोर्ड लगाया था। उस पर यातायात नियमों के पालन करने सहित अन्य जागरुकता वाले संदेश संस्था द्वारा चलाए जा रहे थे। तभी बोर्ड में लगी चिप को किसी ने निकाल कर अश्लील सूचना वाली चिप लगा दी। बाद में पुलिस बोर्ड को जब्त करके अपने साथ कोतवाली थाने ले गई।
इधर,इस मामले को लेकर कोतवाली इंस्पेक्टर जवाहर प्रसाद यादव ने कहा कि संस्था के अध्यक्ष डा. अजय कुमार के आवेदन पर मुकदमा दर्ज किया गया है, लेकिन किसने यह हरकत की है उसकी पहचान के लिए चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।