बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
11-Jan-2020 11:37 AM
BHAGALPUR : सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग बीच सड़क पर दो लड़की की पिटाई कर रहे हैं और लड़कियां छोड़ देने की गुहार लगा रही है. लेकिन पिटाई करने वाले को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है.
वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी आशीष भारती ने इस पर जांच का आदेश दे दिया है. वायरल वीडियो नें लड़कियों की पिटाई करने वाले शख्स पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. यह वायरल वीडियो भागलपुर के जगदीशपुर प्रखंड के भवानीपुर देशरी पंचायत की बताई जा रही है. बाताया जाता है कि यह वीडियो 8 जनवरी का है. वीडियो में दिखाई दे रही दोनों लड़कियां दोस्त है और दोनों चार जनवरी को अपने-अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी. लेकिन 8 जनवरी को वापस घर लौट आई.
घर लौटते ही दोनों युवतियों के परिजनों ने पूछताछ के दौरान दर्जनों पुरुषों एंव महिलाओं के सामने एक साथ डंडे से बेरहमी से पिटाई दी. पिटाई के बाद एक युवती को आठ जनवरी की रात ही उसके प्रेमी के साथ शादी कराकर उसके घर भेज दिया. वहीं दूसरी युवती के परिजनों ने भी बिना शादी कराएं ही उसे उसके प्रेमी के घर पहुंचा दिया. कुछ लोगों ने बताया कि दोनों युवतियों सहेली है, जबकि खुशहालपुर गांव के उनके प्रेमी भी दोनों युवक दोस्त हैं. जगदीशपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी ने दो युवतियों की पिटाई करने वाला भेजा है. वीडियो देखने के बाद स्वतः अपने बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.