ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा RTI के तहत प्राइवेट स्कूलों में क्लास 1 में नामांकन की तिथि बढ़ी, अब इतने तारीख तक करें आवेदन 22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी

मेयर मैडम ने किया बड़ा खेल, SDO साहेब और वर्दीवाले अफसर निकले बिग प्लेयर्स

मेयर मैडम ने किया बड़ा खेल, SDO साहेब और वर्दीवाले अफसर निकले बिग प्लेयर्स

02-Feb-2020 03:03 PM

BHAGALPUR : मेयर मैडम अपने ही खेल में अब फंसती हुई नजर आ रही हैं. मेयर की कुर्सी पाने के लिए जो इन्होंने जाल बुना था. अब उस जाल में खुद उलझती हुई नजर आ रही हैं. इन दिनों सुर्ख़ियों में भागलपुर की मेयर छाई हुई हैं. नगर निगम चुनाव में अपनी उम्र छुपाकर मेयर की कुर्सी हथियाने वाली मैडम के खिलाफ पुलिस अब आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी में जुटी हुई है. मैडम की इस बड़ी झूठ पर पर्दा डालने वाले SDO साहेब भी अब बेनकाब होते हुए दिखाई दे रहे हैं. इतना ही नहीं कई पुलिसवालों की भूमिका से भी पर्दा उठने वाला है. 


क्या है पूरा मामला
गलत डेट ऑफ़ बर्थ देकर भागलपुर की मेयर बनी सीमा साहा के झूठ पर पर्दा डालने और उन्हें बचाने में तत्कालीन पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने मैडम की हर तरीके से मदद की थी. जून 2017 में पहले तत्कालीन सदर एसडीओ ने गलत रिपोर्ट देकर आरोपी मेयर को बचाने की कोशिश कर मामले की लीपापोती कर दी. फिर जब दूसरे तत्कालीन सदर एसडीओ ने नवंबर 2017 में मेयर की झूठी जानकारी की पोल खोलने वाली जांच रिपोर्ट दी तो वह एसएसपी ऑफिस से गायब हो गई. इसका खुलासा सिटी एसपी सुशांत कुमार सरोज की जांच में हुआ है. अगर यह रिपोर्ट 2017 में ही पुलिस को मिल जाती है तो मेयर का खुलासा पहले ही हो जाता. 


मेयर को बचाने के लिए SSP ऑफिस में दाबी गई रिपोर्ट
मेयर को बचाने को यह रिपोर्ट एसएसपी ऑफिस में दबा दी गई थी. 23 सितंबर 2019 को एसएसपी आशीष भारती ने इस केस की समीक्षा करते हुए रिपोर्ट मांगी. इसके बाद तत्कालीन एसडीओ की रिपोर्ट को जांच का आधार बनाया और आरोपी मेयर को दोषी मान केस ट्रू किया गया. सिटी डीएसपी की रिपोर्ट से संतुष्ट सिटी एसपी सुशांत कुमार सरोज ने भी रिपोर्ट-टू जारी किया और मेयर को गिरफ्तार न कर नोटिस देने का निर्देश दिया था. पहले भी मेयर को बचाने की कोशिश हुई थी, तत्कालीन एसडीओ अपनी जांच में मेयर को क्लीन चिट दे चुके थे. 


अपनी बेटी से सिर्फ 8 साल बड़ी हैं मेयर
पूर्व उप महापौर प्रीति शेखर ने सीमा साहा पर उम्र छिपाने का आरोप लगाते हुए तत्कालीन डीआइजी विकास वैभव से शिकायत की थी. इसमें उन्होंने कहा था कि इशाकचक के भीखनपुर शिवशंकर सहाय पथ निवासी सीमा साहा और उनकी बड़ी बेटी की उम्र में सिर्फ आठ साल का अंतर है. शपथ पत्र में सीमा साहा की उम्र 27 वर्ष और जन्म तिथि पांच फरवरी 1989 दिखाई गई है. पूर्व उप महापौर वर्तमान वार्ड पार्षद प्रीति शेखर का कहना है कि सत्य प्रमाणित करने में ढाई साल लग गए. हमारी लड़ाई निजी नहीं थी,पर सच हर कोई जानना चाहता है.