ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / news / भागलपुर की दो जेलों के 12 कैदी को होनी है फांसी की सज़ा,...

भागलपुर की दो जेलों के 12 कैदी को होनी है फांसी की सज़ा, मुख्यालय ने इनकी अपील की स्थिति पर मांगी रिपोर्ट

16-Jun-2022 03:02 PM

BHAGALPUR: वैसे बंदी जिन्हें हत्या और दुष्कर्म के मामले को लेकर फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है, वैसे बंदियों की अपील अब लंबे समय तक लंबित नहीं रह सकेगी.अब  गृह कारा विभाग इन फांसी बंदियों की लंबित अपील पर त्वरित सुनवाई की पहल करेगा. बता दे कि इन बंदियों की वर्षों से प्राप्त फांसी की सजा को लेकर की गयी अपील उच्च न्यायालय, सर्वोच्च न्यायालय के अलाव राष्ट्रपति के यहां लंबित है. अब उनके लंबित अपीलों पर त्वरित सुनवाई करने के लिए  गृह कारा विभाग अपने स्तर से पहल करेगी. इसको लेकर भागलपुर के दोनों जेल अधीक्षक से जेल में बंद फांसी बंदियों के अपील की वर्तमान स्थिति की अतिशीघ्र रिपोर्ट को कारा मुख्यालय ने देने को कहा है. इस रिपोर्ट में  में फांसी बंदियों के नाम-पते, किस न्यायालय से फांसी की कब सजा मिली इसकी जानकारी मांगी है और साथ ही ऐसे कैदियों की अपील उच्च न्यायालय, सर्वोच्च न्यायालय या राष्ट्रपति के यहां कब की गई है और कब से लंबित है इसका पूरा ब्यौरा भी मांगा है.


 

बता दे कि सात फांसी बंदी भागलपुर के शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा में और पांच विशेष केंद्रीय कारा में बंद हैं. इन फांसी बंदियों में भागलपुर जिले के अलावा कई अन्वैय जिले के लोग है, जिनमें वैशाली, अररिया, मोतिहारी, मुंगेर, समस्तीपुर आदि जगह शामिल हैं.


अगर हम इन फांसी बंदी की बात करे तो, 


1. मनीष कुमार मंडल उर्फ नेपाली मंडल मुंगेर जिले के जमालपुर केशोपुर नकीनगर के निवासी है, जिन्हें सात मई 2016 में सजा दी गयी थी और इनकी   अपील उच्च न्यायालय पटना में लंबित है. 


2. मुन्ना पांडेय जो की भागलपुर के सबौर ठठेरी टोला के निवासी है. इन्हें  23 जनवरी 2017 को फांसी की सजा सुनाई गई थी और इसकी अपील सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है.


3.ध्रुव सहनी जो की  मोतिहारी जिले के अकौना चिरैया गांव के निवासी है. इन्हें  15 नवंबर 2017 को फांसी की सजा सुनाई गई थी और इसकी अपील उच्च न्यायालय पटना में लंबित है.


4. जियाउद्दीन उर्फ धन्नो जो की  सिवान जिले के इजमली बड़हरिया गांव के निवासी है.  इन्हें  आठ मई 2019 को फांसी की सजा सुनाई गई थी और इसकी अपील उच्च न्यायालय पटना में  लंबित है. 


5. जगत राय जो की वैशाली जिले के रामपुर श्यामचन्द्र के  निवासी है. इन्हें 30 अक्टूबर 2009 को फांसी की सजा दी गयी थी और इनकी अपील  दिल्ली उच्च न्यायालय में लंबित है.


6. दीपक राय उर्फ विपत राय  जो की वैशाली जिले के रामपुर राघोपुर के निवासी है. इन्हें  30 अक्टूबर 2009 में फांसी की सजा सुनाई गई थी और इसकी मर्सी अपील राष्ट्रपति के यहां लंबित है. 


7.रामलाल महतो जो की समस्तीपुर जिले के पाड़ दलसिंहसराय के निवासी है.  इन्हें 19 दिसंबर 2020 को फांसी की सजा सुनाई गई थीऔर इसकी अपील उच्च न्यायालय पटना में लंबित है.


वही कुछ ऐसे बंदी भी है  जिन्हें विशेष केंद्रीय कारा में रखा गया है- 


8.  मुहम्मद इरशाद जो की अररिया जिले के नरपतगंज के निवासी है. इन्हें 2  मार्च 2021 को फांसी की सजा सुनाई गई थीऔर इसकी अपील उच्च न्यायालय पटना में लंबित है.


9. मुहम्मद तबरेज जो की अररिया जिले के नरपतगंज के निवासी है. इन्हें 2  मार्च 2021 को फांसी की सजा सुनाई गई थी और इसकी अपील उच्च न्यायालय में लंबित है.


10. मुहम्मद दिलशाद जो की अररिया के नरपतगंज के निवासी है. इन्हें भी दो मार्च 2021 को फांसी की सजा सुनाई गई थी और इसकी अपील बाकी दो बंदियों की तरह उच्च न्यायालय पटना में लंबित है. बता दे की ये उन बंदी में से एक है जिन्हें पटना के गांधी मैदान सीरियल बम ब्लास्ट केस को लेकर फांसी  की सजा दी गयी. 



वहीं इन बंदियों के अलावा एक और बंदी इन सब में शामिल हैं, जिन्हें दिल्ली स्थित एनआइए कोर्ट में पेशी के चलते दिल्ली में ही रखा गया है.