Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
15-Jan-2022 08:37 PM
By Ajit Kumar
BHAGALPUR: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना लगातार अपना पांव तेजी से पसार रहा है। पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दो युवती की मौत कोरोना से हो गयी। जेएलएनएमसीएच में 24 घंटे के अंदर हुए दो युवतियों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है।
बताया जा रहा है की इसमें एक गंभीर रोग से ग्रसित थी तो दूसरी महिला की हालत ऑपरेशन कराने के बाद गंभीर हो गयी थी। निजी चिकित्सक ने इसकी गंभीरता को देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर किया था। जोगसर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती को 11 जनवरी की दोपहर साढे तीन बजे अस्पताल लाया गया था। जहां पहले कोरोना की जांच की गयी। फिर इनकी हालत की गंभीरता को देखते हुए आइसीयू में भेजा गया।
कोरोना पॉजिटिव होने के बाद शनिवार की सुबह करीब पौने आठ बजे मौत हो गयी। जबकि दूसरी युवती की पहचान बांका जिला के अमरपुर डुमरामा निवासी के रुप में हुई है। हालत गंभीर होने के बाद उसे परिजन अस्पताल लेकर आये थे। जहां कोरोना जांच किया गया। जिसमें वह पॉजिटिव पायी गयी थी। 14 जनवरी को अस्पताल में पौने छह बजे भर्ती किया गया था और रात सवा दस बजे मौत हो गयी।
जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक असीम कुमार दास ने बताया कि दोनों मौत कोरोना से नहीं हुई है गंम्भीर बीमारी को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था मौत के बाद जांच में रिपोर्ट पॉजेटिव मिली है और अभी 15 संक्रमित अस्पताल में भर्ती है जिनका इलाज जारी है। बता दें कि दो दिन पहले ही भागलपुर के रहने वाले 12 साल के बच्चे की मौत भी कोरोना से पटना एम्स में हुई थी।