ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / news / भागलपुर के ASP ने ड्राइवर से कान पकड़वा कर उठक-बैठक कराया, ड्राइवर बोला-इज्जत...

भागलपुर के ASP ने ड्राइवर से कान पकड़वा कर उठक-बैठक कराया, ड्राइवर बोला-इज्जत गंवा कर नौकरी नहीं करूंगा

06-Jan-2022 02:16 PM

BHAGALPUR: भागलपुर के एएसपी शुभम आर्य के सरकारी ड्राइवर ने उन पर गंभीर आरोप लगाये हैं. ड्राइवर ने कहा है कि एएसपी सिटी ने उनके साथ जो सलूक किया है वह बर्दाश्त करने लायक नहीं है. पूरे पुलिस महकमे में उसकी इज्जत चली गयी है. दुखी होकर ड्राइवर ने कहा है कि अब ऐसी नौकरी नहीं करनी है जहां इज्जत ही नहीं बचे।


ड्राइवर से कान पकड़वा कर उठक बैठक कराया

भागलपुर एएसपी सिटी शुभम आर्य के सरकारी वाहन चालक विकास महतो ने उन पर दुर्व्यवहार करने और कान पकड़करउठक बैठक कराने का आरोप लगाया है. विकास महतो होमगार्ड के जवान हैं और उन्हें एएसपी की सरकारी गाड़ी चलाने के लिए लगाया गया है. अब एएसपी के सलूक से बेहद आहत चालक ने साफ कह दिया कि उन्हें ऐसी नौकरी नहीं करनी है। 


चालक विकास महतो ने बताया कि उनके साथ बुधवार को बेहद बुरा सलूक किया गया. बुधवार को वे एएसपी कार्यालय से उनके आवास पर लेकर गये. वहां एएसपी खाना खाने घर के अंदर चले गये. ड्राइवर ने देखा कि साहब खाना खा रहे हैं इस बीच अपना एक काम निपटा लिया जाये. विकास महतो ने बताया कि उन्होंने आवास पर मौजूद  एएसपी के बॉडीगार्ड को ये बता दिया कि वह अपना एक चप्पल बदल कर थोडी देर में वापस लौट कर आ रहे हैं. कुछ ही देर में वापस लौटने की बात कह कर चालक वहां से निकल गये। 


ड्राइवर विकास महतो का कहना है कि जब वह चप्पल बदल कर वापस लौटे तो एएसपी आग बबूला थे. एएसपी सिटी ने पहले तो अपशब्द कहे फिर कहा कि वह कान पकड़कर उठक-बैठक करे. एएसपी के डर से ड्राइवर को कान पकड़ कर उठक बैठक करनी पड़ी. फिर एएसपी ने गाड़ी लेकर फिर से अपने दफ्तर चलने को कहा। 


इज्जत से बढ़कर नौकरी नहीं

चालक विकास महतो ने कहा कि अब उन्होंने तय कर लिया है कि ऐसी नौकरी नहीं करनी. जब इज्जत ही नहीं बची तो नौकरी क्या करना. चालक ने कहा कि पिछले एक महीने से वह 24 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं. एक दिसंबर के बाद वे अपने घर नहीं गये. घर से बेटा खाना लेकर आता है वही खाकर वह एएसपी की ड्यूटी बजा रहे हैं. इस मेहनत का फल यही मिला कि सरेआम इज्जत चली गयी. ड्राइवर ने कहा है कि वह इस बात की शिकायत बड़े अधिकारियों से करेंगे. होमगार्ड जवानों के संगठन में भी इस शिकायत को ले जायेंगे। 


उधर एएसपी ने शुभम आर्य ने आरोपों को गलत बताया है. उन्होंने कहा है कि ड्राइवर से कान पकड़वा कर उठक बैठक कराने का आरोप पूरी तरह से गलत है. उन्होंने ड्राइवर को बुलाया है ताकि पूरे मामले की जानकारी ले सकें।