ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / news / भागलपुर में बम ब्लास्ट घटना को लेकर जांच शुरू, पटना से ATS की...

भागलपुर में बम ब्लास्ट घटना को लेकर जांच शुरू, पटना से ATS की टीम घटना स्थल पर पहुंची

05-Mar-2022 09:17 AM

By SUSHIL KUMAR

BHAGALPUR : भागलपुर में बम ब्लास्ट घटना को लेकर पटना से आधा दर्जन एटीएस की टीम ने भागलपुर के काजवली चक में हुए बम ब्लास्ट घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दिया है। एटीएस की टीम ने घटना स्थल से कई अहम चीजे बरामद किया है और बारूद के अंश भी बरामद किए और जांच चल रही है। हालांकि घटना स्थल को पूरी तरह से घेरा बंदी करके जांच कर रहे है।


बता दें कि भागलपुर में हुए ब्लास्ट की जांच का जिम्मा बिहार ATS को मिला है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने इस घटना की जांच के लिए आदेश जारी कर दिया है। शुक्रवार को ही  ATS और BDDS की टीम पटना से भागलपुर के लिए रवाना हो गई। शुरुआत में पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट की बात सामने आने के बाद अब दूसरे एंगल से भी ब्लास्ट की जांच की जाएगी। गुरुवार को हुए विस्फोट में अबतक 14 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं।


मामले में तातारपुर थानाध्यक्ष की लापरवाही सामने आने के बाद जिले के एसएसपी ने थानेदार सुधांशु कुमार को सस्पेंड कर दिया है। तातारपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात हुए भीषण धमाके ने पूरे शहर को दहला दिया। विस्फोट इतना जोरदार था कि चार मकान ध्वस्त हो गए। धमाके की गूंज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। पूरे मामले पर बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर जानकारी दी कि तातारपुर थानाध्यक्ष सुधांशु कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। 


डीजीपी एसके सिंघल के मुताबिक, जिस मकान में ब्लास्ट हुआ, वहां अवैध तरीके से पटाखा बनाने का काम चलता था। गलत तरीके से केमिकल यूज करने के कारण धमाके की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन इस धमाके की जांच अब आतंकी कनेक्शन को नजर में रखते हुए भी की जाएगी। 


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विस्फोट की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और डीजीपी को बुलाकर घटना की विस्तृत जानकारी ली थी। इससे पहले ब्लास्ट की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बातचीत की थी और घटना पर दुख व्यक्त किया था।