ब्रेकिंग न्यूज़

TRE 4 Vacancy : TRE -4 में सिर्फ इस सब्जेक्ट के स्टूडेंट ही भर सकेंगे फॉर्म; इन लोगों को लग सकता है बड़ा झटका; पढ़िए शिक्षा विभाग का नया अपडेट Bihar Dairy Industry : बिहार के हर पंचायत में खुलेगा सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र, CM नीतीश कुमार आदेश; यह सुविधा भी होगी शुरू DCLR office bribe demand : DCLR ऑफिस में ‘केस नंबर’ के नाम पर रिश्वत की डिमांड, VIDEO वायरल होते ही DM का बड़ा एक्शन Vigilance Bureau Raid : असिस्टेंट डायरेक्टर परमजय सिंह के घर से 15 लाख कैश बरामद, जांच में खुल सकते हैं बड़े राज; नियोजन भवन की पार्किंग में रिश्वत लेते हुए हैं अरेस्ट Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना

Bhagalpur Bridge Collapse: बिहार में एक और पुल गिरा, प्रखंड मुख्यालय और बाजार से टूटा कई गांवों का संपर्क

Bhagalpur Bridge Collapse: बिहार में  एक और पुल गिरा, प्रखंड मुख्यालय और बाजार से टूटा कई गांवों का संपर्क

27-Sep-2024 11:08 AM

By First Bihar

BHAGALPUR : बिहार में पुल गिरना लगता है अब बेहद आम सी बात हो गई है। आए दिन पुल गिरने की खबरें सामने आती रहती है। ऐसे में अब 27 सितंबर, 2024 दिन शुक्रवार को भागलपुर में एक और पुल कर गया। इस पुल गिरने की वजह से पीरपैंती में बाखरपुर, बाबूपुर पंचायत समेत कई गांवों का सम्पर्क टूट गया है। इस पुल का निर्माण पीडब्ल्यूडी ने दो साल पहले पुल का निर्माण कराया था। लाखों की लागत से बने इस पुल ने जल समाधि ले ली। 


वहीं, पुलिया गिरने की इस खबर की वजह से ग्रमीणों में हड़कंप मच गया है। यह पुल पांच पंचायतों को पीरपैंती प्रखण्ड मुख्यालय से जोड़ता था। इससे पहले 16 अगस्त, 2024 दिन शनिवार को भागलपुर में सुल्तानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन फोरलेन पुल तीसरी बार जमींदोज हो गया था। भागलपुर की तरफ से 9 और 10 नंबर के बीच का हिस्सा गंगा नदी में समा गया था। पिलर पर बना स्लैब लोहा समेत गंगा नदी में समा गया था।  इस महासेतु का निर्माण एसपी सिंगला कंपनी की तरफ से किया जा रहा है। 


बताया जा रहा है कि, पांच पंचायत की आबादी पुल टूट जाने के कारण अब प्रखंड मुख्यालय और बाजार से इसका संपर्क पूरी तरह से खत्म हो चुका है। वहीं पुल टूटने के बाद ग्रामीण तो मौके पर पहुंच गए हैं। लेकिन, जिला प्रशासन के अधिकारी अभी तक इसे देखने तक नहीं पहुंचे हैं। वहीं पुल टूटने के कारण लगभग 1 लाख की आबादी प्रखंड मुख्यालय और बाजार से इसका संपर्क भंग हो चुका है। 


उधर, पुल गिरने की वजह से ग्रामीण काफी परेशान हैं।  वहीं मजबूरी में लोग जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से आवाजाही कर रहे हैं। लेकिन, अभी तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। आलम है कि लोग जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने राज्य सरकार से मांग की है कि जल्द से कोई वैकल्पिक व्यवस्था किया जाए। बता दें, गंगा नदी के जलस्टार में वृद्धि के कारण भागलपुर समेत अन्य 12 जिलों में बाढ़ की स्थिति है। भागलपुर के अधिकांश इलाकों में बाढ़ की स्थिति है।