ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार 2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का

भागलपुर ब्लास्ट पर सीएम नीतीश ने जताया दुख, दिए जांच के आदेश.. हादसे में अब तक 14 की मौत

भागलपुर ब्लास्ट पर सीएम नीतीश ने जताया दुख, दिए जांच के आदेश.. हादसे में अब तक 14 की मौत

04-Mar-2022 01:40 PM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर शहर के काजवलीचक इलाके में हुयी विस्फोट की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है, साथ ही इस घटना में घायल हुये लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को बुलाकर घटना की विस्तृत जानकारी ली। नीतीश कुमार ने इस घटना में घायल हुये लोगों के समुचित इलाज का निर्देश दिया है। साथ ही घटना की जाँच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है।


बता दें कि इससे पहले भागलपुर में ब्लास्ट की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बातचीत की है। नीतीश कुमार से फोन पर हुई बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने पूरे घटना की जानकारी ली है और पीड़ितों को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है।


पीएम मोदी ने अब से थोड़ी देर पहले ट्वीट करते हुए लिखा है.. बिहार के भागलपुर में धमाके से हुई जनहानि की खबर पीड़ा देने वाली है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। घटना से जु़ड़े हालातों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी बात हुई। प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में लगा हुआ है, और पीड़ितों को हर संभव सहायता दी जा रही है।


बता दें कि बिहार के भागलपुर में बम बनाते समय हुए विस्फोट में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है। शहर के काजवली चक इलाके में गुरुवार रात करीब 11.30 बजे बम फटने से चार घर ढह गए। इनके मलबे में लोग अब भी फंसे हुए हैं। इन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है। सुबह पौने 12 बजे तक 12 शव निकाले गए हैं। विस्फोट में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनका इलाज चल रहा है। पुलिस को मलबे से 5 किलो बारूद और काफी संख्या में लोहे की कीलें मिली हैं। इस वजह से पुलिस बम ब्लास्ट के एंगल से भी जांच कर रही है।