ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / news / भागलपुर ब्लास्ट मामला : डीजीपी ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, बिना लाइसेंस के चल...

भागलपुर ब्लास्ट मामला : डीजीपी ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, बिना लाइसेंस के चल रही थी पटाखा फैक्ट्री, थानेदार को किया निलंबित

04-Mar-2022 05:40 PM

PATNA : भागलपुर के काजवली चक इलाके में हुए ब्लास्ट की जांच के आदेश दिए जाने के बाद पुलिस मुख्यालय पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। भागलपुर के एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए तातारपुर थानाध्यक्ष सुधांशु कुमार को निलंबित कर दिया है। डीजीपी एसके सिंघल ने प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध तरीके से पटाखा बनाने का काम किया जा रहा था और शुरुआती जांच में इसी के कारण हादसे की जानकारी सामने आ रही है। जिसे बड़ी लापरवाही मानते हुए थाना प्रभारी को सस्पेंड किया गया है।


पूरे मामले पर डीजीपी एसके सिंघल ने बताया कि जिस घर में ब्लास्ट हुआ उसकी मालिक लीलावती देवी हैं। मो. आजाद ने उनसे घर खरीद लिया था लेकिन लीलावती देवी अपने परिवार के साथ उसी मकान में किराए पर रहती थी। लीलावती देवी का परिवार पहले से ही पटाखा बनाने का काम करता था।


इन लोगों के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस नहीं था और वे अवैध रूप से पटाखा बनाने का काम करते थे। डीजीपी ने बताया कि विस्फोट में लीलावती देवी के घर के पांच लोगों की मौत हुई है। वहीं पड़ोसी महेन्द्र मंडल के घर के तीन लोगों की इस ब्लास्ट में मौत हुई है। उन्होंने बताया कि विस्फोट में अबतक 14 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। 


उन्होंने बताया कि घटनास्थल से पटाखा बनाने के रैपर, बड़ी मात्रा में बारूद के साथ अन्य सामानों को बरामद किया गया है। इलाके के थानाध्यक्ष की जानकारी के बिना कैसे अवैध रूप से पटाखा बनया जा रहा था। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में थानाध्यक्ष की लापरवाही सामने आई है। इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है।


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विस्फोट की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और डीजीपी को बुलाकर घटना की विस्तृत जानकारी ली थी। इससे पहले ब्लास्ट की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बातचीत की थी और घटना पर दुख व्यक्त किया था।


गौरतलब है कि बिहार के भागलपुर में बम बनाते समय हुए विस्फोट में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शहर के काजवली चक इलाके में गुरुवार रात करीब 11.30 बजे बम फटने से चार घर ढह गए थे। पुलिस को मलबे से 5 किलो बारूद और काफी संख्या में लोहे की कीलें मिली हैं। इस वजह से पुलिस बम ब्लास्ट के एंगल से भी जांच कर रही है।