ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / भागलपुर में सुबह सवेरे हादसा, वैन पलटने से 1 की मौत, 6 घायल

भागलपुर में सुबह सवेरे हादसा, वैन पलटने से 1 की मौत, 6 घायल

03-Dec-2019 07:14 AM

By SUSHIL KUMAR

BHAGALPUR: भागलपुर के नवगछिया में आज सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं. घायलों में चार की हालत नाजुक बताई जा रही है. 


ख़बरों के मुताबिक नवगछिया जिला के भवानीपुर ओपी थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर तेज रफ्तार से एक पिकअप वैन जा रही थी, तभी कंट्रोल खोकर वो पलट गयी. हादसे में एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.


इस घटना में 6 लोग घायल भी हुए हैं. जिनमें चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. घायलों को इलाज के लिए नारायणपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि सभी लोग पिकअप वैन से पसराहा से बिनाचक जा रहे थे.