ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

भाभी ने नहीं होने दी सगाई, गुस्साए देवर ने कर दिया बड़ा कांड, पड़ोसी तक को नहीं छोड़ा

04-Mar-2023 01:08 PM

By First Bihar

DESK: भाभी और देवर का रिश्ता सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता है कि लेकिन कुछ हैवान अपनी हैवानियत के आगें किसी रिश्ते को तवज्जों नहीं देते हैं. ऐसा ही दिल को दहला देने वाला एक मामला सामने आया है. बता दें दो कुंवारे देवरों ने सगाई नहीं होने से नाराज होकर अपनी सगी भाभी को मौत के घाट उतार डाला. इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई.


बताया जा रहा है आरोपियों ने इस दौरान बीच बचाव करने गए एक पड़ोसी को भी मौत के घाट उतार दिया. वारदात के बाद एक आरोपी ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का भी प्रयास किया. दोहरे हत्याकांड की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक यह वारदात जालोर के रामसीन थाना इलाके में मोदरान गांव में शुक्रवार को पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई. मिली जानकारी के अनुसार इस हत्या की वजह आरोपियों की सगाई नहीं होना बताया जा रहा है. यहां बेदर्द दो युवकों ने अपनी भाभी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला. दोनों कुंवारे देवरों ने बताया कि उन्होंने अपने भाइयों के साथ लंबे समय तक बिजनेस में उनका साथ दिया. उनकी उम्र 35 से 40 साल हो गई लेकिन अभी तक सगाई नहीं हुई.


भाभी अपनी बेटी का आटा-साटा करने के लिए तैयार नहीं हो रही थी इसी बात से नाराज होकर के दोनों देवरों ने अपनी भाभी को ही मौत के घाट उतार दिया. जब इस मामले में उनका एक पड़ोसी बीच-बचाव करने आया तो आरोपियों ने उसे भी मार डाला. और तो और आरोपियों ने अपने 12 साल के भतीजे की गर्दन पर भी कुल्हाड़ी से वार किया. उसे गंभीर हालात में भीनमाल के निजी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है. वही घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरातफरी मच गई. घटना की सूचना पर पुलिस जाब्ते के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे. उन्होंने शव को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.