Bihar Budget Session : वित्त मंत्री विजेंद्र यादव थोड़ी देर में पेश करेंगे आम बजट, लाल सूटकेस लेकर पहुंचे सदन Patna News: पटना में स्नातक पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, स्टाइपेंड व कैडर गठन की उठी मांग Patna News: पटना में स्नातक पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, स्टाइपेंड व कैडर गठन की उठी मांग Patna bullet train : वाराणसी से पटना का सफर सिर्फ 1 घंटे में! बिहार को पहली बुलेट ट्रेन की सौगात, सिलीगुड़ी तक चलेगी Bihar News: बिहार पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, नदी में छलांग लगाने जा रही महिला और उसके बच्चे की बचाई जान Patna traffic : पटना में जाम से मिलेगी राहत: ट्रैफिक पुलिस का नया मास्टरप्लान, यू-टर्न और कट होंगे बंद Bihar doctor salary hike : बिहार में डॉक्टरों का वेतन बढ़ा, रिमोट इलाकों में काम करने वालों को भी बढ़ेगा प्रोत्साहन राशि Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप Bihar Legislative Council : बिहार विधान परिषद में स्वास्थ्य विभाग की बदहाली पर विपक्ष ने उठाया सवाल, कहा- आँख के इलाज के लिए जाता होता है दिल्ली, मंत्री का जवाब - आप खुद इलाज करवाने के लिए मुझसे करवाते हैं पैरवी
27-Jul-2024 09:21 AM
By First Bihar
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में आज अहले सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां सुबह 5 बजे तीन मंजिला इमारत ढह गई। शाहबाज गांव में बनी ग्राउंड प्लस स्थित तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस इमारत में 24 परिवार रह रहे थे। इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम है। फिलहाल घटना के बाद पुलिस दमकल विभाग एनडीआरएफ के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। दमकल विभाग के मुताबिक मलबे से दो लोगों को सुरक्षित बाहर लाया जा चुका है।
दरअसल, मुंबई के शाहबाज गांव में बनी ग्राउंड प्लस स्थित तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। जहां इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि इमारत में 24 परिवार रह रहे थे। कर्मचारियों द्वारा मलबे को हटाने की कोशिश जारी है। नवी मुंबई के डिप्टी फायर ऑफिसर पुरुषोत्तम जाधव ने कहा, "हमें सुबह 4.50 बजे एक इमारत गिरने की सूचना मिली। 2 लोगों को बचा लिया गया है। जिन दो लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है उनका नाम सैफ अली और रुसवा खातून है। दो लोगों के फंसे होने की संभावना है और उन्हें बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है।"
वहीं, नवी मुंबई नगर निगम आयुक्त कैलाश शिंदे ने बताया, "इमारत सुबह 5 बजे के आसपास ढह गई। यह एक G+3 इमारत है। दो लोगों को बचा लिया गया है और दो के फंसे होने की संभावना है। NDRF की टीम यहाँ है, बचाव अभियान जारी है।" ये जी+3 की इमारत है सेक्टर-19, शाहबाज गांव में है. इस 3 मंजिला इमारत से 52 लोग सुरक्षित बाहर निकले और मलबे में फंसे 2 लोगों को बचाया गया है। अभी भी 2 लोगों के फंसे होने की आशंका है। "