ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल Crime News Bihar : सिगरेट पीने से रोका तो युवक को दौड़ाकर मारी गोली, भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा Bihar crime news : आजमगढ़ की डांसर के साथ बिहार में गंदा काम, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा,बहला-फुसलाकर दिया घटना को अंजाम viral video : ममता हुई शर्मसार: स्कूल बैग में 7 ईंटें भरकर मां ने बच्ची को पीटा, वीडियो वायरल Patna smart bus stop : अब बस का इंतजार होगा आसान, पटना में शुरू होगी स्मार्ट ग्रीन बस स्टॉप योजना; यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग

बेउर जेल के दो सुरक्षाकर्मी सस्पेंड, ड्यूटी पर थे लेकिन फिर भी मिला गांजा

बेउर जेल के दो सुरक्षाकर्मी सस्पेंड, ड्यूटी पर थे लेकिन फिर भी मिला गांजा

08-Jan-2022 09:27 AM

PATNA : राजधानी पटना के बेउर जेल में लाख मशक्कत के बावजूद आपत्तिजनक सामान पहुंचाए जाने का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है. जेल की सुरक्षा को लेकर उसके आसपास बनाए गए मकानों का निर्माण तोड़ने तक का आदेश जारी कर दिया गया लेकिन इसके बावजूद जेल में मादक पदार्थ समेत अन्य आपत्तिजनक सामान पहुंचाए जा रहे हैं. 


शुक्रवार की सुबह बेउर जेल में हुई छापेमारी के दौरान यह बात एक बार फिर से साबित हो गई. बेउर जेल से गांजा बरामद होने के बाद सुरक्षा में तैनात एक महिला सुरक्षाकर्मी और एक पुरुष सुरक्षा कर्मी को निलंबित कर दिया गया है.


दरअसल, शुक्रवार की सुबह सवेरे सदर एसडीओ फुलवारी एएसपी के अलावा चार अन्य डीएसपी और चार थानेदारों की टीम ने एक साथ जेल पर छापेमारी की थी. छापेमारी में बीएमपी के 100 जवानों को लगाया गया था. इस दौरान बेऊर जेल का चप्पा चप्पा खंगाल डाला गया. इस बड़ी छापेमारी के दौरान गांजा की पुड़िया के साथ-साथ मेमोरी कार्ड बरामद किया गया. जेल की चहारदीवारी के पास ही गाजा फेंका हुआ मिला. इसके बाद दो सुरक्षाकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है.


बेउर जेल की सुरक्षा हमेशा से प्रशासन के लिए चुनौती रहा है. समय-समय पर यहां जिला प्रशासन की तरफ से छापेमारी भी की जाती रही है, लेकिन इसके बावजूद मादक पदार्थो समेत अन्य सामान जेल के अंदर पहुंचाने का सिलसिला जारी है. जेल प्रशासन यह कहता रहा है कि बेउर जेल के आसपास जिन भवनों का निर्माण कराया गया है, उनका इस्तेमाल जेल के अंदर आपत्तिजनक सामान पहुंचाने के लिए होता है.