पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
04-Sep-2024 11:24 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। यहां बेउर जेल का कैदी देर रात पीएमसीएच से फरार हो गया। इस मामले को लेकर दो पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इस घटना को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अस्पताल से लेकर शहर भर में देर रात छापेमारी चलती रही लेकिन कैदी का कोई सुराग नहीं हासिल हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार, सोना लूटकांड समेत लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट के कई मामलों का आरोपित प्रिंस कुमार उर्फ अभिजीत कुमार देर रात पीएमसीएच से फरार हो गया। उसे बेउर जेल से उपचार के लिए पीएमसीएच भेजा गया था। इस मामले में सिपाही रंजन कुमार पासवान और हवलदार सुबोध पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं, कुल मिलाकर आठ पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं।छह अन्य में प्रशिक्षु अवर निरीक्षक रामलगन चौधरी एवं दिलीप कुमार, हवलदार गणेश मलिक तथा सिपाही रामराजी कुमार, अविनाश कुमार एवं नरेश कुमार शामिल हैं। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अस्पताल से लेकर शहर भर में देर रात छापेमारी चलती रही लेकिन कैदी का कोई सुराग नहीं हासिल हुआ।
उधर, षड्यंत्र के तहत प्रिंस को भगाने की सूचना पर आदर्श केंद्रीय कारा, बेउर के अधीक्षक विधुर कुमार ने वार्ड संख्या तीन के सेक्टर 21/22/23 में छापेमारी की। एक-एक पर्दे हटाकर कैदियों की जांच होती रही। एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि एसपी विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।