घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत
22-Dec-2021 08:02 AM
By ALOK KUMAR
BETTIAH : बिग बॉस शो में अभिनेत्री राखी सावंत के पति के रूप में प्रतिभागी बने बेतिया नगर के राजगुरू चौक निवासी की रितेश राज की मुश्किलें बढ़ गई है। रितेश की पत्नी के भाई नवादा के माल गोदाम पटेलनगर निवासी रविकांत कुमार ने एसपी को आवेदन देकर दूसरी शादी करने पर कार्यवाई की मांग की है।
बेतिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि रविकांत ने आवेदन में आरोप लगाया है कि उनकी बहन स्निग्धा प्रिया की शादी 1 दिसंबर 2014 को सेवानिवृत्त स्टेशन मास्टर राजेश प्रसाद के पुत्र रितेश राज से हुई थी शादी बेतिया के एक विवाह भवन में हुई थी।

उसके बाद से ही मेरी बहन को उनके बहन के पति सास-ससुर व ननद मारपीट करते थे। इसको लेकर मुकदमा हुआ था जो कि बाद में सुलह हो गया था।इधर 10 दिन पहले टीवी पर बिग बॉस शो में रितेश राज ने अपने को राखी सावंत का पति बना कर प्रस्तुत किया है।बता दे की रविकांत की शिकायत के आधार पर बेतिया के नगर थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
.jpeg)
जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।इधर रितेश राज की मां मधुबाला देवी ने बताया कि रितेश के राखी सावंत से शादी करने की जानकारी आस-पड़ोस के लोगों ने टीवी पर दिखाए जा रहे बिग बॉस शो को देख कर दी है।बेटा आईआईटी से इंजीनियरिंग कर बेंगलुरु में कार्यरत था। उसका बराबर विदेश आना जाना है,अभी कुछ दिनों से संपर्क नहीं हुआ है।
