5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति मोबाइल पर लड़के से बात करने की सजा: सनकी बाप ने बेटी को मौत के घाट उतारा, हंसिया से काट डाला गला टॉप पर पहुंचने के लिए सख्ती! बिहार के इस रेल मंडल ने वसूला लाखों का जुर्माना, हजारों यात्रियों की जेब हुई ढीली IPL 2026 Captains List: 10 टीमों के कप्तान कौन, हार्दिक पांड्या, रुतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत समेत पूरी लिस्ट Bihar Crime News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी अरेस्ट, शराब तस्कर को भी किया गिरफ्तार
12-Apr-2022 03:12 PM
PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह आज अपने बेटे अजीत सिंह की वजह से भारी फजीहत झेल रहे हैं। दरअसल उनके बेटे अजीत सिंह ने आज जनता दल यूनाइटेड का दामन थाम लिया। जेडीयू के जिस मंच पर अजीत सिंह ने तीर का दामन थामा उसी मंच से उनके पिता जगदानंद सिंह पर खूब निशाने लगाए गए। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने जगदानंद सिंह को घेरते हुए सीधा सवाल दाग दिया कि वे मेरे पुराने साथी रहे हैं। हम लोगों ने एक साथ राजनीति की है लेकिन पता नहीं क्यों जगदा बाबू आरजेडी में रहकर इतनी बेइज्जती सह रहे हैं?
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के छोटे बेटे पेशे से इंजीनियर अजीत सिंह को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलायी। इस मौके पर जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत कई जेडीयू नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जगदानंद सिंह को घेरते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी ने यह सिखाया कि कभी भी सम्मान, आत्मसम्मान और स्वाभिमान के साथ समझौता ना करें।
कभी-कभी हमकों आश्चर्य होता है कि जगदानंद भाई जैसे व्यक्ति किस बात के लिए अपमानित होकर भी वहां पड़े हुए है। किस बात के लिए अपमान सह रहे हैं। यह उम्र का तकाजा हो सकता है। उनके बेटे अजीत सिंह हमसे ज्यादा समझ सकते हैं। जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह का सम्मान और आत्मसम्मान जागा और आज वे हमारे बीच में है। जबकि पिता अपमानित हो रहे है।
पिता नहीं समझ पा रहे है लेकिन पिता का दर्द पुत्र समझ रहा है। इसलिए राजद को छोड़कर दूसरे दल में शामिल हो रहे है। व्यापार वाली पार्टी से परिवार वाली पार्टी में शामिल होने के लिए सभी का स्वागत और अभिनंदन हैं। हमारी पार्टी एक परिवार के रूप में काम करती है। दूसरी पार्टी जहां ये लोग पहले थे वह व्यापार वाली पार्टी है। व्यापार वाली पार्टी से परिवार वाली पार्टी में आने के लिए सभी का स्वागत और अभिनंदन हैं।