Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
13-Nov-2024 02:57 PM
By First Bihar
MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां एक दामाद ने अपने ससुर की हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। उसके बाद पुलिस मामले की तहकीकात में लग गई है।
जानकारी के अनुसार मोतिहारी में दामाद ने ससुर की कुल्हाड़ी से काट कर मौत्त के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि, घटना की सुचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए हत्यारे को अरेस्ट कर लिया है। यह घटना जिले के पिपरा थाना छेत्र के नारायण पकड़ी गांव की बताई जा रही है।
वहीं, घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि योगेंद्र बैठा अपने घर पर थे तभी रिश्ते में भगिना दामाद लगने वाले भुलान बैठा इनके घर पहुंचे और कुल्हाड़ी से अपने ही ससुर पर हमला कर दिया। जिसमें वृद्ध योगेंद्र बैठा की मौत्त हो गई। इस बीच गांव वालो को घटना की जानकारी मिली जिसके बाद लोगो ने हत्यारे को घेर लिया और पुलिस को सुचना दिया।
इधर, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में पिपरा थाना प्रभारी ने ने बताया कि मृतक और हत्यारे दोनों आपस में रिश्तेदार है और दोनों का पहले से आपसी विवाद चल रहा था। जिसको लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है।