बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
16-Feb-2022 02:04 PM
By Rajiv Ranjan
MOTIHARI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मोतिहारी का है जहां बेखौफ अपराधियों ने तीन लोगों की हत्या कर शव को फेंक दिया। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।
हत्या की पहली वारदात मोतिहारी के कोटवा थाना क्षेत्र का है जहां एक व्यक्ति को ऑटो खरीदने के बहाने घर से बुलाकर अपराधी ले गये और हत्या कर दी और शव को बागीचे में फेंक दिया। मृतक की पहचान संजय कुमार के रुप में हुई है। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि अर्जुन पटेल नामक व्यक्ति उसके घर पर आया था और उसके पति संजय कुमार को ऑटो खरीदने के बहाने ले गया था। जिसके बाद देर रात तक जब वे नहीं पहुंचे तब पति की उसने काफी खोजबीन की। घर के अन्य सदस्य भी रातभर उनकी तलाश की लेकिन कोई अता पता नहीं चल सका।
पति का मोबाइल भी बंद था वही अर्जुन पटेल और उसका परिवार घर से फरार था। अगले दिन सुबह एक बागीचे में संजय कुमार का शव फेंके होने की जानकारी ग्रामीणों के जरीये परिवारवालों को मिली। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। फरार अर्जुन पटेल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
वही हत्या की दूसरी घटना पताही थाना क्षेत्र के नूनफरवा पंचायत के वृता ढांगर टोला की है जहां एक बिजली मिस्त्री की लाश बाइक पर पड़ा हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान बिजली मिस्त्री तिवारी के रुप में हुई है। युवक की लाश को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गयी है। फिलहाल सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।
जबकि हत्या की तीसरी घटना ढाका थाना क्षेत्र की है जहां एक युवक की हत्या कर लाश को अपराधियों ने पंडरी नहर के किनारे फेंक दिया। जब ग्रामीण वहां से गुजर रहे थे तब उनकी नजर फेंकी गयी लाश पर गई जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान ढाका थाना क्षेत्र के चंदन बारा गांव निवासी मो. आजाद के पुत्र मो. वमीद के रुप में हुई है। फिलहाल तीनों थाने की पुलिस हत्या के मामले की जांच में जुटी है।