GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी
11-Aug-2024 11:28 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का हौसला काफी बुलंद है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। लगातार हो रही घटनाओं को लेकर न सिर्फ सरकार पर सवाल उठ रहे हैं बल्कि आम लोगों का भी पुलिस प्रसाशन से भय खत्म हो रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने आपसी रंजिश को लेकर बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया है। यह घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारो गांव स्थित स्कूल के पास की है। घायल की पहचान फुलवरिया थाना अंतर्गत नगर परिषद वार्ड - 25 के नया टोला बारो निवासी मोहम्मद समद के 26 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शमी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने घायल को इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां वे इलाजरत हैं।
वहीं, घटना को लेकर घायल युवक ने बताया कि मेरे भाई और मुझ पर मुकदमा हो रखा था। इस वजह से पुलिस की डर से नानी के घर बरौनी में छिप कर रह रहे थे। शनिवार की रात में खाना खाने के लिए मां ने फ़ोन करके बुलाया था तभी बदमाशों ने घर बारो गांव स्थित स्कूल के समीप रोक लिया और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा।
इसके बाद जब मैं भागने लगा तो सीने में अकबर के बेटा लाडला अपने सहयोगी के साथ मिलकर गोली मार दिया। किसी तरह घायल अवस्था में भागते हुए घर पंहुचा औरअपनी मां को बताया मुझे गोली मार दिया है। इसके बाद आनन फानन में परिजन ने मुझे अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होने कहा कि मोहर्रम पर्व के कलाबाजी प्रदर्शन के दौरान दोनो के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
इससे पहले भाई और परिवार पर मामला दर्ज करा रखा था,जबकि गोली मारने अकबर का बेटा लाडला से मेरे भाई से काफी दोस्ती था घर आना जाना होता था लेकिन झूठा इल्जाम लगाकर मेरे भाई पर छेड़खानी और अवैध संबंध के एफआईआर दर्ज करा दिया था। घायल ने बताया कि उसी केस के रंजीश को लेकर बीती रात गोली मारकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पुरे मामले की छानबीन में जुटी गई है