मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
10-Jun-2024 09:43 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय के भगवानपुर थाने का दारोगा विनीत कुमार ने पुलिस की वर्दी को कलंकित करने का काम किया है। एसआई विनीत कुमार विजिलेंस के हत्थे चढ़ गया। निगरानी की टीम ने घूस लेते उसे रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद रिश्वतखोर दारोगा को विजिलेंस की टीम अपने साथ पटना लेकर रवाना हुई है।
निगरानी विभाग को इस घुसखोर दारोगा की करतूत की जानकारी मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर विजिलेंस की टीम पटना से बेगूसराय पहुंच गयी। जिसके बाद भगवानपुर थाने के दारोगा विनीत कुमार को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा। रिश्वतखोर दारोगा को पकड़ने में निगरानी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी।
भगवानपुर थाने में पोस्टेड सब इंस्पेक्टर विनीत कुमार को15 हजार रुपए घूस लेते निगरानी ने गिरफ्तार किया है। निगरानी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एफआईआर के मुताबिक हिमांशु कुमार, प्रियांशु कुमार, सौरव कुमार ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मामला शराब माफिया से जुड़ा हुआ था।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भगवानपुर थाने का दारोगा लगातार पैसे की मांग कर रहा था। बिना पैसे के वो कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं था। इस बात की जानकारी पीड़ित ने विजिलेंस को दी। सूचना मिलते ही निगरानी की टीम पटना से बेगूसराय पहुंची और इस घूसखोर दारोगा को रिश्वत लेते रंगेहाथों धड़ दबोचा। फिलहाल घूसखोर विनीत को विजिलेंस की टीम अपने साथ पटना लेकर रवाना हुई है।
