ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा

Home / news / बेगूसराय : पापड़ खाने के बाद मासूम भाई-बहन की मौत, दोनों ने बाजार...

बेगूसराय : पापड़ खाने के बाद मासूम भाई-बहन की मौत, दोनों ने बाजार से खरीदकर खाया था पापड़, इलाज के दौरान हुई मौत

17-Feb-2022 04:21 PM

BEGUSARAI : खबर बेगूसराय से है, जहां संदिग्ध हालत में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना बखरी थाना क्षेत्र के तुसलीपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चों ने बाजार से पापड़ खरीदकर खाया था, जिसके बाद अचानक दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में परिजनों ने दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।


दोनों बच्चों की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव निवासी प्रवीण पंडित के 7 वर्षीय बेटा आदित्य कुमार और 4 वर्षीय बेटी कोमल कुमारी के रूप हुई है। एक साथ दो बच्चों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


परिजनों के मुताबिक दोनों बच्चों ने बुधवार की देर शाम बाजार से पापड़ खरीद कर खाया था। इसके बाद दोनों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। परिजन आनन-फानन में दोनों बच्चों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। जहां देर रात इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।


परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल मौत के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने पूरे मामले को संदिग्ध बताया है।