Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!
29-Sep-2024 12:45 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर हर दिन लोगों की जान जा रही है। ताजा घटना बेगूसराय से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार ट्रक और स्कॉर्पियो में सीधी टक्कर में स्कॉर्पियो चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के तारा बरियारपुर के पास की है।
मृतक चालक की पहचान रोसरा थाना क्षेत्र निवासी गंगा रावत के बेटे गुड्डू कुमार रावत के रूप में हुई है जबकि घायल सभी लोगों में सौरभ कुमार, प्रेम प्रभाकर, कोमल कुमारी, अर्पणा कुमारी, राजीव कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बिशनपुर से सभी लोग स्कॉर्पियो पर सवार होकर अपने घर रोसरा जा रहे थे, तभी तारा बरियारपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो में सीधे टक्कर मार दिया।
हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो के परखचे उड़ गए और स्कार्पियो चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सभी घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही खोदावंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।