ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Begusarai News: बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, भतीजे ने...

Begusarai News: बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, भतीजे ने जमीन के लिए कर दी चाची की हत्या

21-Oct-2024 08:39 PM

By First Bihar

BEGUSARAI: बिहार में भूमि विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बेगूसराय जिले की है जहां दबंगों ने जमीन के विवाद को लेकर एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना मंझौल थाना क्षेत्र के शिउरी गांव के वार्ड-8 की है। महिला के भतीजों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। जमीन के विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। 


मृतका की पहचान मंझौल थाना क्षेत्र के शिउरी निवासी आजाद ईश्वर की 55 वर्षीया पत्नी सत्यभामा देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि आजाद ईश्वर एवं उनके पाटीदार सुधीर ईश्वर के बीच जमीन का विवाद लंबे समय से चल रहा था और आज जबरन सुधीर ईश्वर के द्वारा आंगन में चाहरदिवारी की जा रही थी। 


उसी वक्त सत्यभामा देवी अपने हिस्से की जमीन पर खड़ी हो गई और चाहरदिवारी उठाने से मना करने लगी। इतने में सुधीर ईश्वर अपने घर के सदस्यों के साथ मिलकर लाठी डंडे से सत्यभामा देवी की पिटाई कर दिया जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार सत्यभामा देवी का पुत्र मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। घर पर वृद्ध दंपति अकेले रहती थीं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।