मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
04-Feb-2023 05:41 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: मुखिया मर्डर केस 3 साजिशकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि की चार शूटरों में से किसी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस का दावा है कि चारों शूटर भी जल्द सलाखों के पीछे होंगे। बेगूसराय एसपी ने बताया कि चुनावी रंजिश को लेकर मुखिया वीरेंद्र शर्मा की हत्या की गयी थी। इस हत्याकांड की साजिश रचने वाले 3 अपराधियों को पुलिस ने धड़ दबोचा है।
गौरतलब है कि 2 फरवरी को दिनदहाड़े परना पंचायत के मुखिया वीरेंद्र शर्मा की हत्या कर दी गयी थी। इसी मामले के 3 साजिशकर्ता को आज बेगूसराय पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि वीरेंद्र शर्मा की हत्या दो बाइक सवार चार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की थी। इस हत्याकांड की साजिश पूर्व मुखिया महफूज अंसारी ने रची थी।
पूर्व मुखिया महफूज अंसारी के इशारे पर 4 शूटरों ने मुखिया वीरेंद्र शर्मा को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने परना गांव निवासी मोहम्मद अंजुम, मोहम्मद इश्तियाक और पूर्व मुखिया के बेटे मोहम्मद फरहान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने मुखिया हत्याकांड में साजिश रचने की बात कबूला है।
गिरफ्तार तीनों साजिशकर्ता ने मुखिया के घर से निकलने और ब्लॉक जाने के दौरान सारी गतिविधियों की जानकारी शूटरों को दी थी। हालांकि अभी तक घटना में शामिल 4 शूटरों में से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। चारों शूटरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है।
एसपी ने बताया कि मुखिया की हत्या चुनावी रंजिश को लेकर की गई है। पूर्व मुखिया परना पंचायत चुनाव में हार गए थे इसी बात को लेकर वीरेंद्र शर्मा को वे अपना दुश्मन मानने लगे। षड्यंत्र रच पूर्व मुखिया ने वीरेंद्र शर्मा की हत्या करवा दी। उस पर कोई शक ना करे इसलिए घटना से एक दिन पहले ही आरोपी पूर्व मुखिया बिहार से बाहर चला गया था। फिलहाल पुलिस फरार चारों शूटरों को गिरफ्तार करने में जुटी है। लगातार विभिन्न इलाकों में छापेमारी की जा रही है।