बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
13-Jul-2024 08:55 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गयी है। नावकोठी थाना क्षेत्र के पीरनगर में खेत काम करने के दौरान ठनका गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गयी। जबकि बेगूसराय में ही वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 10 में एक किशोर की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी वही एक बकरी की भी जान चली गयी।
मजदूरों की मौत से गु्स्साएं लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। मृतक दोनों मजदूर की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के रहने वाले रामू सदा और निर्धन सदा के रूप में की गई है। बताया जाता है कि दोनों मजदूर खेत में धान रोपनी कर रहे थे। इस दौरान अचानक तेज बारिश होने लगी तभी ठनका गिरा और दोनो उसकी चपेट में आ गये। दोनों मजदूर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वही वज्रपात से मौत की दूसरी घटना भी बेगूसराय की है। जहां वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 10 में एक किशोर की मौत हो गयी है वही इस दौरान एक बकरी की भी जान चली गयी है। मृतक किशोर की पहचान वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड 10 निवासी मोहम्मद शहादत का 14 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शाकिर के रूप में हुई है ।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद शाकिर बारिश की संभावना देख गैस एजेंसी के कुछ ही दूरी पर सड़क किनारे के पास खूंटा से अपनी बकरी को खोल रहा था। इसी दौरान तेज आवाज के साथ अचानक ठनका उसके शरीर पर गिर गया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई । वहीं इस दौरान बकरी भी मर गई। जब तक लोग डॉक्टर के पास ले जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।