ब्रेकिंग न्यूज़

तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी

बेगूसराय में सरेआम मर्डर, अपराधियों ने एक शख्स को भूना

09-Feb-2021 10:11 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : जिले में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है, जहां पुलिस अपराधी के सामने बौनी साबित ही रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर जिले से सामने आ रही है. बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को सरेशाम गोली मारकर हत्या कर दी है. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. बेगूसराय पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात बेगूसराय जिले के बछवारा थाना इलाके की है, जहां फतेहा गांव के पास अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक युवक की पहचान जवाहर चौधरी का पुत्र नीरज चौधरी के रूप में की गई है. बताया जाता है कि मृतक नीरज चौधरी अपने घर पास टहल रहा था, उसी दरमियान अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार कर हत्या कर दी. 


गोली आवाज सुनकर ग्रामीणों ने दौड़ा तो अपराधी हथियार रात लहराते हुए मौके से फरार हो गया. वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी. मौके पर परिजन पहुंच कर आनन-फानन में नीरज को उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय लाया, जहां डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि मृतक नीरज चौधरीतेघड़ा में रहकर खेती बाड़ी करता था. इसके पिता मध्य विद्यालय के रिटायर शिक्षक हैं. मृतक तीन भाई हैं, जिसमें यह सबसे छोटा था. 


इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. बछवारा थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव की ही पूर्व सरपंच के पुत्र के साथ पुराना विवाद को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी गई है. फिलहाल शव अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.